लोकसभा चुनाव के बाद अब झारखंड में नगर निकाय चुनाव की हो रही तैयारी, जानें कब तक पूरा हो जाएगा ट्रिपल टेस्ट का काम

Nagar Nikay Election
झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरु हो चुकी है. इस दिशा में जल्द ही काम शुरु कर हो जाएगा. राज्य सरकार ट्रिपल टेस्ट कराने के बाद ही इस चुनाव को संपन्न कराएगी.
रांची : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरु हो गयी है. जानकारी के मुताबिक इस दिशा में जल्द ही काम शुरु कर हो जाएगा. हालांकि अंचार सहिंता होने के कारण अब तक इस दिशा काम शुरु नहीं हो पाया था. लेकिन अब इस दिशा में काम शुरु हो जाएगा.
ट्रिपल टेस्ट की जिम्मेदारी पिछड़ा आयोग को
बता दें कि झारखंड सरकार ने ट्रिपल टेस्ट कराकर ओबीसी वर्ग को आरक्षण देते हुए नगर निकाय चुनाव कराने का फैसला किया है. ट्रिपल टेस्ट की जिम्मेदारी सरकार ने पिछड़ा आयोग को सौंपी है. आयोग ने पहले ही मध्यप्रदेश जाकर सर्वे कर चुकी है. आयोग जल्द ही सरकार के पास जाकर इससे संबंधित रिपोर्ट सौंप देगी. हाईकोर्ट ने भी नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर सरकार को निर्देश दे चुका है.
जुलाई तक पूरी हो जाएगी ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया
ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है. इसके बाद सरकार ये तय करेगी कि चुनाव कब होंगे. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने इस मामले में पहले कह चुके हैं कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही ट्रिपल टेस्ट होगा. इसके बाद सरकार को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी. वार्डों के आरक्षण में आबादी और आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का ध्यान रखा जायेगा. सरकार की अनुमति मिलते ही ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद 48 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों को चिह्नित कर एक रिपोर्ट दी जायेगी कि कौन सा वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित होगा.
Also Read: झारखंड महिला आयोग में न अध्यक्ष है और न सदस्य, लगातार बढ़ रहे हैं लंबित मामले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




