Jharkhand Monsoon Session: पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

Edited by Dipali Kumari
Updated:
विज्ञापन

मानसून सत्र में आसन पर स्पीकर रविंद्रनाथ महतो

Jharkhand Monsoon Session: मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा शुरू हो गया. इस हंगामे के बाद स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

विज्ञापन

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ. इस हंगामे के बीच स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. विपक्ष के सदस्य सदन में अपने आसन से उठकर हंगामा करते नजर आये. स्पीकर के बार-बार रोकने के बावजूद जब विपक्ष शांत नहीं हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

विधानसभा परिसर में विपक्ष का हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने विधानसभा परिसर में हंगामा शुरू कर दिया था. सूर्या हांसदा मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विपक्ष के सदस्य सदन के बाहर तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते नजर आये. इसके अलावा रिम्स-2 से जुड़े विवाद पर भी विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है.

28 अगस्त तक चलेगा सत्र

मालूम हो दो दिनों के अवकाश के बाद आज सोमवार को मानसून सत्र की कार्यवाही वापस शुरू हुई. इससे पूर्व 22 अगस्त को वित्तीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 4 हजार 296 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया था. यह सत्र 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल चार कार्य दिवस होंगे.

इसे भी पढ़ें

उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदी किस आधार पर होंगे रिहा, यहां देखें नियम-शर्तें

25 अगस्त को झारखंड के 4 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Surya Hansda Encounter: मामले की जांच करने गोड्डा पहुंची NCST टीम, कहा- “कई कड़ियां गायब…”

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola