ePaper

अहमदाबाद विमान हादसे पर झारखंड के नेताओं ने श्रद्धांजलि, चंपाई सोरेन और संजय सेठ के सभी कार्यक्रम रद्द

Updated at : 12 Jun 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान.

Jharkhand Leaders Condole Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 242 लोगों की मौत की आशंका है. इस दुर्घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. किसने, क्या कहा है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Leaders Condole Ahmedabad Plane Crash: गुजरात में हुए विमान हादसे पर झारखंड के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा, ‘गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूं. दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मरांग बुरु सभी की रक्षा करें.’

चंपाई सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किये

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने अपने शोक संदेश में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटना की दुखद खबर से मन उदास है. इस दुर्घटना के मद्देनजर सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित किये जाते हैं.’ चंपाई सोरेन को आज दुमका में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करना था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भयावह त्रासदी ने हम सबको झकझोर दिया – बाबूलाल मरांडी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘आज अहमदाबाद में जो भयावह त्रासदी घटी, उसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है. इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों और जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति मिले. ॐ शांति!’

प्लेन क्रैश की घटना से अत्यंत मर्माहत हूं – संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अहमदाबाद में हुई प्लेन क्रैश की दुखदाई घटना से अत्यंत मर्माहत हूं. संकट की इस घड़ी में ईश्वर से सबके लिए सुरक्षा और शक्ति की प्रार्थना करता हूं. आज के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं.’

इसे भी पढ़ें

हवाई हादसे ने कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री छीने, संजय गांधी से विजय रूपाणी तक

पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार

टाटा मोटर्स जमशेदपुर 3 दिन के लिए बंद, जानें क्या है पूरा मामला

Ramgarh News: गिद्दी ए कोलियरी में सीबीआई का छापा, 2 बड़े बैग जब्त

Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola