Wresling: सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम रोहतक गयी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2024 9:49 PM
रोहतक में 16 से 18 अगस्त तक अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है.
रांची. रोहतक में 16 से 18 अगस्त तक अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती की 27 सदस्यीय टीम रोहतक रवाना हुई. इसमें 16 बालक, सात बालिका, तीन प्रशिक्षक और एक मैनेजर शामिल है. पुरुष ग्रीको रोमन में अंजीत कुमार मुंडा, जुगल साव, राजीव कुमार यादव, अनिकेत कुमार रोशी, राहुल कुमार यादव, अमित कुमार गोप, साहिल बड़ाईक, शुभम शर्मा, अंकित कुमार शामिल है. कोच दिलीप साहू हैं. वहीं पुरुष फ्री स्टाइल में नीतीश कुमार, सत्यम सोमित्रा, निरंजन लकड़ा, विकास, चंदन यादव, मुकेश यादव व रोशित केशरी शामिल हैं. कोच प्रकाश सिंह बादल हैं. महिला फ्री स्टाइल में रिपा कुमारी, रिया कुमारी, नेहा उरांव, सरस्वती कुमारी, अराध्या सिंह, पूजा रानी व ललिता कमारी शामिल है. टीम की कोच बालमुनी कुमारी और मैनेजर संजीव झा हैं. झारखंड के पहलवानों को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










