ePaper

20 अगस्त से अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने दिया अपडेट

Updated at : 20 Aug 2025 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Ka Mausam weather forecast next 6 days

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है, इसका वेदर अपडेट आ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 20 अगस्त से अगले 6 दिन तक यानी 25 अगस्त 2025 तक की मौसम की भविष्यवाणी कर दी है. जानें अगले 6 दिनों के दौरान किस जिले में कैसा रहने वाला है मौसम.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा और आने वाले दिनों में कई जगहों पर भारी, तो कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा देखने को मिलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 6 दिनों का वेदर अपडेट जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, बुधवार 20 अगस्त को झारखंड में कहीं-कहीं आंधी और गरज-चम के साथ वज्रपात होने की आशंका है.

21 को आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा

मौसम विभाग ने बताया है कि 21 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दिन राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकता है.

21 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी वर्षा-वज्रपात

  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज

22 अगस्त के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

22 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो दोनों अलर्ट जारी किया है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तो उत्तर-मध्य और उससे सटे मध्य भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि 22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिले में भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, 21 और 22 अगस्त को झारखंड में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी भागों में भारी वर्षा की चेतावनी

23 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है.

23 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी वर्षा

  • गुमला
  • सिमडेगा
  • खूंटी
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • गिरिडीह
  • धनबाद
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका

24 और 25 अगस्त को पूरे झारखंड में येलो अलर्ट

24 और 25 अगस्त को झारखंड के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, चूजे को खाने आये सांप को बाज ने खोद डाला

झारखंड में 27 फीसदी अधिक बरसा मानसून

मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में अब तक सामान्य से 27 फीसदी अधिक मानसून की वर्षा हो चुकी है. राज्य में 1 जून से 19 अगस्त के बीच 700.5 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन अब तक 888.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. यह सामान्य से 27 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की छात्राओं में कॉमिक्स से लैंगिक समानता की समझ विकसित करने की पहल

झारखंड कैडर के आइपीएस कुलदीप द्विवेदी सीबीआइ के संयुक्त निदेशक बने

राज्यसभा में गूंजा सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस, आदित्य साहू ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया में बनी पिस्टल और 50 कारतूस के साथ राहुल गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola