सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी झारखंड हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले पर सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Published at :22 Jun 2021 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी झारखंड हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले पर सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

इसके बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि वह गैर अनुसूचित जिला हजारीबाग से शारीरिक शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था. उन्होंने नियुक्ति के लिए आदेश देने का आग्रह किया.

विज्ञापन

Jharkhand High School Teacher News रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने हाइ स्कूल शिक्षक नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुना. अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाइ स्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में दायर इस याचिका पर सुनवाई होगी.

इसके बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि वह गैर अनुसूचित जिला हजारीबाग से शारीरिक शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था. उन्होंने नियुक्ति के लिए आदेश देने का आग्रह किया.

वहीं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अदालत को बताया कि हाइ स्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में हाइकोर्ट की लार्जर बेंच के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है. मामला लंबित है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी मुकेश रंजन ने याचिका दायर कर शारीरिक शिक्षक पद पर नियुक्ति की मांग की है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola