झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायधीश एम एस रामचंद्र राव ने ली शपथ, CM हेमंत सोरेन समेत ये लोग रहे मौजूद
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Sep 2024 12:52 PM
झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायधीश एम एस रामचंद्र राव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई.
रांची : जस्टिस एम एस रामचंद्र राव ने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन में न्यायमूर्ति राव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए.
21 सितंबर को हुई थी झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति
गौरतलब है कि 21 सितंबर को सात उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी. जिसमें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति रामचंद्र राव को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका सौंपी गई. कुछ दिनों पहले झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति जल्द जल्द करने का आग्रह किया था. इसके कुछ दिनों बाद ही जस्टिस एम एस रामचंद्र राव की नियुक्ति हुई.
सिफारिशों में संशोधन के बाद हुई नियुक्ति
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम द्वारा इस महीने की शुरुआत में 11 जुलाई की अपनी कुछ सिफारिशों में संशोधन करने के बाद की गई हैं. इससे पहले जस्टिस एम एस राव ने जैसे ही मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली. सीएम हेमंत सोरेन समेत उनके मंत्रीमंडल में शामिल कई लोगों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी. जस्टिस एम एस राव की बात करें तो उनकी पारिवारिक पृष्टिभूमि भी लॉ से जुड़ी रही है. उनके दादा भी आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश रह चुके हैं. उन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई उस्मानिया विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज सी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










