बंग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार से अदालत ने मांगा है जवाब

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में बंग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर गुरुवार को सुनवाई होनी है. केंद्र सरकार से इस मामले में अदालत ने जवाब मांगा है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में बंग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर गुरुवार को एक बार फिर सुनवाई होगी. अदालत ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत में इस पर सुनवाई होनी है. गौरतलब है कि दानियल दानिश ने जनहित याचिका दायर कर बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश को रोकने की मांग की थी. दायर याचिका में कहा गया था कि साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा जिले में बड़े पैमाने पर बंग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है.

5 सितंबर को भी हुई इस मामले की सुनवाई

इससे पहले 5 सितंबर को अदालत ने संताल परगना के कई इलाकों में हो रहे अवैध प्रवासियों के घुसने पर जनसंख्या में हो रहे बदलाव को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई की. सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता इस सुनवाई के दौरान वर्चुअल रूप से जुड़े थे. उन्होंने कहा था कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की अलार्मिंग स्थिति है. यह काफी गंभीर मामला है. घुसपैठिये झारखंड के जरिये देश के अन्य राज्यों में प्रवेश कर वहां की आबादी को भी प्रभावित करेंगे.

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार जवाब दायर करने का दिया था निर्देश

इससे पहले तुषार मेहता ने बताया था कि केंद्र सरकार इस मामले में है. इस संवेदनशील विषय पर केंद्र सरकार अपने सभी स्टेक होल्डर जैसे बीएसएफ, आइबी आदि से विचार-विमर्श कर एक कॉप्रिहेंसिव जवाब दायर करेगी. झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने इस मामले में केंद्र सरकार को आवेदन दायर करने का निर्देश दिया था. बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से उनका पक्ष महाधिवक्ता राजीव रंजन रख रहे हैं. उन्होंने बताया था कि छह जिलों के उपायुक्त की ओर से पहले ही जवाब दायर किया जा चुका है.

Also Read: मनोज महतो हत्याकांड : झारखंड हाईकोर्ट ने नक्सली जेठा कच्छप और सनातन की आजीवन कारावास की सजा किया निरस्त

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola