Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में ब्लैक आउट, बिजली जाने से कार्यवाही बाधित

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में कार्यवाही के दौरान बिजली चली गयी. जिससे पूरे परिसर में अंधेरा छा गया है. कुछ देर के लिए कार्यवाही रोकना पड़ा.

विज्ञापन

Jharkhand High Court News, रांची : झारखंड में बिजली व्यवस्था बदहाल है. ताजा उदाहरण हाईकोर्ट का है जहां गुरुवार को अदालत की कार्यवाही के दौरान बिजली चली गयी. जिसके कारण पूरे परिसर में अंधेरा छा गया. नतीजा कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा. इस वजह से सभी लोग परेशान हो गये. ये स्थिति तब है जब हाईकोर्ट के नये भवन में बिजली आपूर्ति के लिए एक अलग सबस्टेशन बनाया गया है.

33 केवी विधानसभा और 33 केवी हाईकोर्ट फीडर से दी जाती है लाइट

झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को कार्यवाही के दौरान बिजली चली गयी. इसके वजह से अदालत की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा. बता दें कि हाईकोर्ट भवन में 33 केवी विधानसभा और 33 केवी हाईकोर्ट फीडर से लाइट दी जाती है. दोनों ही फीडर से लाइट चालू है. इसके बावजूद लाइट चली गयी. हालांकि, थोड़ी देर बाद जनरेटर के जरिये बिजली की सेवा बहाल की गयी. तब जाकर न्यायलय की दोबारा कार्यवाही शुरू हो सकी.

क्या है वजह

मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग और वर्क्स डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. अब तक जो वजह सामने निकलकर आयी है इसके अनुसार वर्क्स डिपार्टमेंट के सिस्टम में कुछ खराबी आ गयी जिसके कारण बिजली की समस्या उत्पन्न हुई.

बीते साल हुआ था उद्घाटन, बिजली आपूर्ति के लिए बनाया गया है अलग सबस्टेशन

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन बीते साल 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था. इसका परिसर 72 एकड़ में फैला हुआ है. जो कि सुप्रीम कोर्ट के परिसर से लगभग तीन गुणा बड़ा है. बिजली व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए सोलर पैनल भी लगाया गया है. इससे दो मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है. वहीं बिजली आपूर्ति के लिए एक अलग सबस्टेशन बनाया गया है.

Also Read: मंईयां योजना को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल हुई तो CM हेमंत ने पूछा सवाल- BJP को झारखंड की बहनों से क्या तकलीफ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola