ePaper

झारखंड चुनाव : पहले चरण में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत 53 पार्टियां मैदान में, जानें किस पार्टी के कितने प्रत्याशी

Updated at : 12 Nov 2024 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
parties contesting jharkhand elections 2024

Jharkhand Elections.

Jharkhand Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की घड़ी आ गई है. पहले चरण की 43 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस समेत 53 दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है. 13 नवंबर को राज्य के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है. मतदानकर्मियों को बूथ के लिए रवाना किया जा चुका है. झारखंड में वोटिंग शुरू होने से पहले जान लीजिए कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में किन पार्टियों ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं.

पहले चरण में भाजपा ने उतारे हैं सबसे ज्यादा 36 उम्मीदवार

चुनाव आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे ज्यादा 36 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इसके बाद जयराम महतो की पार्टी है. जयराम की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के 35 प्रत्याशी पहले चरण में चुनाव लड़ रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी के 29, झारखंड मुक्ति मोर्चा के 23, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के 19, भारत आदिवासी पार्टी के 18 और कांग्रेस के 17 उम्मीदवार इस चरण में मैदान में हैं.

81 सीट पर ताल ठोंक रहे 334 निर्दलीय उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी. इस चरण में झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 53 पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. 334 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. राज्य की सभी सीटों पर 1211 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें पहले चरण की 43 सीटों पर 683 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. इसमें 609 पुरुष, 73 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार हैं.

राष्ट्रीय पार्टियों ने दिए 87 उम्मीदवार, 12 महिला भी मैदान में

चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय पार्टियों ने 12 महिला समेत 87 उम्मीदवारों को उतारा है. झारखंड की मान्यताप्राप्त राज्यस्तरीय पार्टियों से महिला समेत 32 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, तो अन्य राज्यों की पंजीकृत पार्टियों ने 3 महिला समेत 42 उम्मीदवार उतारे हैं. पंजीकृत (गैरमान्यताप्राप्त) राजनीतिक दलों ने 20 महिला समेत 188 उम्मीदवार उतारे हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों में 299 पुरुष 34 महिला और 1 थर्ड जेंडर शामिल हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

53 पार्टियों के 349 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

क्रम संख्यापार्टी का नामउम्मीदवारों की संख्या
1.भारतीय जनता पार्टी36
2.झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा35
3.बहुजन समाज पार्टी29
4.झारखंड मुक्ति मोर्चा23
5.पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)19
6.भारत आदिवासी पार्टी18
7.कांग्रेस17
8.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी14
9.झारखंड पार्टी14
10.लोकहित अधिकार पार्टी13
11.आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया12
12.समाजवादी पार्टी11
13.आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)10
14.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी8
15.ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन5
16.झारखंड पीपुल्स पार्टी5
17.राष्ट्रीय जनता दल5
18.अबुआ झारखंड पार्टी6
19.ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी4
20.हिंदुस्तानी अवामी मंच (यूनाइटेड)4
21.राष्ट्रीय समानता दल3
22.संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी3
23.अखिल भारतीय झारखंड पार्टी2
24.राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी2
25.जनता दल यूनाइटेड2
26.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)1
27.झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)1
28.राइट टू रिकॉल पार्टी8
29.एसयूसीआई (सी)6
30.भारतीय कम्यु्निस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)5
31.भागीदारी पार्टी (पी)5
32.भारतीय आजाद सेना3
33.गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी2
34.राष्ट्रीय लोक दल1
35.भारतीय जन जागृति पार्टी1
36.राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी1
37.सदान विकास पार्टी1
38.जागरूक जनता पार्टी1
39.जोहार पार्टी1
40.आपकी विकास पार्टी1
41.स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी1
42.अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी1
43.आजाद अधिकार सेना1
44.रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया1
45.समता पार्टी1
46.भारतीय राष्ट्रीय फॉरवर्ड ब्लॉक1
47.झारखंड जन क्रांति मोर्चा1
48.भारतीय सर्वजन विकास पार्टी1
49.ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक1
50.हमार राज पार्टी1
51.मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल1
52.आदर्श संग्राम पार्टी1
53.जय महाभारत पार्टी1
54.निर्दलीय334
कुल683

Also Read

सिंहभूम के साहसी नेता आरपी षाड़ंगी ने प्रधानमंत्री से पूछा था- अपनी पार्टी के लोगों को भ्रष्टाचार करने की छूट है?

झारखंड चुनाव : राष्ट्रीय दलों को 2019 में मिले थे आधे से अधिक वोट, जानें राज्य की पार्टियों का हाल

झामुमो ने किसानों को बिना ब्याज कृषि ऋण देने का किया ऐलान, जारी किया अधिकार पत्र

‘गैस सिलेंडर’ पर बटन दबाते ही आपका वोट मोदी जी को मिल जाएगा, तमाड़ में बोले अमित शाह

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola