झारखंड में 151 नये संक्रमित मिले, जानें किस जिले की क्या है स्थिति

Published at :06 Jan 2021 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 151 नये संक्रमित मिले, जानें किस जिले की क्या है स्थिति

झारखंड में 151 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंगलवार को कोरोना के 13114 सैंपल की जांच हुई और 151 नये संक्रमित मिले. वहीं रांची और हजारीबाग में एक-एक संक्रमित की मौत हो गयी. राज्य में अब तक 1038 संक्रमितों की मौत हो गयी है. अब तक 115840 संक्रमित मिल चुके हैं और 113380 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 1422 है.

कहां से कितने संक्रमित मिले :

रांची में 47, बोकारो में 14, देवघर, हजारीबाग, रामगढ़ व जामताड़ा में दो-दो, धनबाद में 17, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 12, गढ़वा, खूंटी, साहेबगंज व गिरिडीह में तीन-तीन, गुमला में चार, कोडरमा में पांच, लातेहार में नौ, लोहरदगा में एक, पलामू में 16, रांची में 47, सिमडेगा में एक व प सिंहभूम में चार संक्रमित मिले हैं.

255 की रिपोर्ट निगेटिव :

राज्य में मंगलवार को 255 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें बोकारो से 11, देवघर से तीन, धनबाद से 14, पूर्वी सिंहभूम से 54, गढ़वा से छह, गोड्डा से एक, गुमला से पांच, हजारीबाग से तीन, खूंटी से एक, कोडरमा व लातेहार से पांच-पांच, पलामू से 12, रामगढ़ से आठ, रांची से 118, सरायकेला, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम से तीन-तीन संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola