Coronavirus Update : कोरोना पर हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, रांची के डीसी ने दिये जरूरी निर्देश

jharkhand cm hemant soren conducts high level meeting on coronavirus crisis. रांची (Ranchi) : जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) से निबटने के लिए झारखंड (Jharkhand) सरकार हरकत में आ गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने सोमवार (16 मार्च, 2020) को विधानसभा (Vidhan Sabha) कक्ष में कोरोना वायरस (Coronavirus) की स्थिति से निबटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक (High Level Meeting) की. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) के अलावा मुख्य सचिव डीके तिवारी (Chief Secretary DK Tiwari), स्वास्थ्य मंत्री के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी (Nitin Madan Kulkarni) समेत तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
रांची : जानलेवा कोरोना वायरस से निबटने के लिए झारखंड सरकार हरकत में आ गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (16 मार्च, 2020) को विधानसभा कक्ष में कोरोना वायरस की स्थिति से निबटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव डीके तिवारी, स्वास्थ्य मंत्री के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी समेत तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
इधर, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने भी कोरोना (COVID-19) के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए एक बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि सांस से संबंधित कोई भी मरीज अस्पतालों में पहुंचे, तो उसका कोरोना का टेस्ट जरूर होना चाहिए. उन्होंने रांची के सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिला के सभी अस्पतालों के लिए यह वैधानिक आदेश जारी करें.
उपायुक्त ने यह भी कहा कि इससे संबंधित अपडेट सिविल सर्जन ऑफिस को उपलब्ध करवाया जाये. जिला के सभी स्कूलों में कोरोना से संबंधित जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक से सामंजस्य स्थापित कर पम्पलेट का वितरण सुनिश्चित करें.
इसके अतिरिक्त जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक पत्र निकालकर सभी सार्वजनिक स्थानों खासकर रेस्टोरेंट, फूड आउटलेट या ऐसे स्थान, जहां ज्यादा लोगों की भीड़ होती हो, वहां हैंडवॉश या सैनीटाइजर की व्यवस्था करने को कहें.

श्री रे ने कहा कि सिविल सर्जन कार्यालय एवं अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय एक-एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करें. यहां कॉल करके आम लोग कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद ले सकें. मास्क और सैनीटाइजर की कालाबाजारी से संबंधित शिकायत भी लोग उस नंबर पर दर्ज करा सकें.
उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाये. यदि कोई संदिग्ध लगे, तो उसकी जरूरी जांच करवाने की व्यवस्था करें. ज्ञात हो कि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा भारत का राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करते हुए मास्क एवं सैनीटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के संबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है.
इस आदेश में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति, व्यवसायी या संस्था द्वारा मास्क की जमाखोरी, वितरण या बिक्री में अनियमितता बरती गयी, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके तहत 2प्लाई, 3प्लाई सर्जिकल मास्क, एन-95 मास्क एवं हैंड सैनीटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाये जाने पर संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी.
अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने उपायुक्त को बताया कि रांची में अभी तक मास्क और सैनीटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टीम बनाकर इसकी जांच करवायी जा रही है. बैठक के बाद प्रशासन ने आम लोगों से अपील की कि जरूरी न हो, तो लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. अफवाह से बचें और इसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




