इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन का ट्वीट हुआ Viral, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

Published by :Mithilesh Jha
Published at :29 Apr 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन का ट्वीट हुआ Viral, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

सूरत में नामांकन रद्द होने के बाद इंदौर में कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया. इस पर झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने एक ट्वीट किया है, जो Viral हो गया है.

विज्ञापन

सूरत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रत्याशी के निर्विरोध सांसद चुने जाने के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के मुद्दे पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक ट्वीट किया है. झारखंड के सीएम का यह ट्वीट सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो गया है. लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

चंपाई सोरेन बोले- बसपा उम्मीदवार को जबरन पहुंचाया होटल

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने ट्वीट किया है- पहले अरुणाचल में 10 विधायक निर्विरोध! फिर खजुराहो में नामांकन रद्द! उसके बाद सूरत में निर्विरोध! अब इंदौर में निर्विरोध!! एक्स पर सीएम ने आगे लिखा है- सूरत में बीएसपी उम्मीदवार को क्राइम ब्रांच ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश करके जबरन होटल पहुंचाया था.

अक्षय कांति बम के 17 साल पुराने केस में जोड़ी धारा 307

चंपाई सोरेन ने यह भी लिखा है कि इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के 17 साल पुराने केस में 3 दिन पहले धारा 307 जोड़ी गई. इसका अर्थ यह हुआ कि साम-दाम-दंड-भेद, किसी भी हद तक जाकर, जनता के अधिकारों का दमन करके सत्ता के शीर्ष तक पहुंचना ही इनका (भाजपा का) एकमात्र लक्ष्य है.

सीएम ने पूछा- …तो क्या आपके संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे?

अंत में झारखंड के मुख्यमंत्री ने एक सवाल किया है कि क्या आपको अब भी लगता है कि अगर ये लोग सत्ता में लौटे, तो देश का लोकतंत्र और आपके संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे? चंपाई सोरेन का यह ट्वीट कुछ ही घंटे में वायरल हो गया. सोमवार (29 अप्रैल) को दोपहर 3:17 बजे ट्वीट किया गया और 6 बजे तक 3 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा.

चंपाई सोरेन के ट्वीट को 3 लाख लोगों ने देखा, 2500 ने किया री-ट्वीट

इस ट्वीट को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया, 2.5 हजार लोगों ने री-ट्वीट किया और 259 लोगों ने कमेंट किए हैं. चंपाई सोरेन के इस ट्वीट पर अनीता मीणा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है! संविधान को खत्म करने की खुली धमकियां दे रहे हैं! अगर इस बार 400 से ज्यादा सीटें आ गईं, तो ये लोग चुनाव ही बंद करवा देंगे देश में!

इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी का नाम वापस करा भाजपा में शामिल किया!

एक और नेटिजेन हैं विशाल ज्योतिदेव अग्रवाल. उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है कि वर्ष 2019 में बनारस से फौजी तेजबहादुर यादव का पर्चा खारिज कर दिया गया था. देश को तभी भाजपा के मंसूबे समझ जाने चाहिए थे. तब नहीं समझे, तो अब खजुराहो में पर्चा खारिज हो चुका, सूरत में निर्विरोध भाजपा जीत गई और अब इंदौर में नामांकन के अंतिम दिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी से नाम वापस कराकर भाजपा में शामिल कर लिया गया!

देश की आजादी को बचाने की जिम्मेदारी देश के लोगों की : विशाल

विशाल ने आगे लिखा है कि अभी तो 5 चरण शेष हैं. पता नहीं अभी ऐसे कितने मामले और सामने आयेंगे. इसीलिए कहा जा रहा है कि यह अंतिम चुनाव है. इसके बाद चुनाव होंगे, लेकिन जनादेश का कोई अर्थ नहीं रह जायेगा. भारत भी चाइना या रूस बन जायेगा. उन्होंने कहा है कि अब इस देश की आजादी को बचाने की जिम्मेदारी देश की है. इसके लोगों की है. अगर वे ही आगे नहीं आये, तो राजनीतिक दल भी कुछ नहीं कर पायेंगे.

Also Read :

झामुमो के स्टार प्रचारक होंगे शिबू, हेमंत, कल्पना, चंपाई समेत 40 नेता

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन गये दिल्ली, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर होगी बात

सीएम चंपाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज समेत 119 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, बोले अब पोटका में भी मिलेगी उच्च शिक्षा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola