झारखंड सिविल कोर्ट में स्टेनोग्राफर का स्किल टेस्ट 18 जून से, प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published by :Sameer Oraon
Published at :08 Jun 2024 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Calcutta High Court says Calling women sweety or baby at workplace is not sexual harassment

झारखंड सिविल कोर्ट में स्टेनोग्राफर का स्किल टेस्ट 18 जून से शुरू होगा. इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के सिविल कोर्ट व ज्यूडिशियल एकेडमी में अंग्रेजी स्टेनोग्राफरों की नियुक्ति होनी है. इसके लिए झारखंड हाइकोर्ट की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी है. उक्त पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 18 जून से शुरू होगा. जो कि 22 जून तक चलेगा. इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अंग्रेजी स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र हाइकोर्ट के अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा.

कैसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

  1. जिन लोगों ने इन इस पद के लिए आवेदन किया है वे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

2. वहां पर जाने के बाद आपको वेबसाइट के सबसे ऊपर व्हाट्स न्यू का सेक्शन दिखाई देगा. उसके ठीक बगल में आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा. जहां क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन का विकल्प मिलेगा. इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड भरने का ऑप्शन मिलेगा. जहां आप अपनी जानकारी भरने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

399 पदों पर होनी है नियुक्ति

बता दें कि सिविल कोर्ट व ज्यूडिशियल एकेडमी में स्टेनोग्राफर के कुल 399 पदों पर नियुक्ति होनी है. इसके लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है. साथ ही स्टनोग्राफी स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट एवं 40 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी में टाइपिंग होनी चाहिए.

35 वर्ष तक के अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल

इस परीक्षा में न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गयी है. सभी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें.

Also Read: रामोजी राव के निधन पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व पूर्व सीएम ने जताया शोक, कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola