बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में झारखंड भाजपा की बैठक कल चाईबासा में, ये नेता होंगे शामिल
ये बैठक 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद आयोजित होगी. जिसमें संगठन के मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी. जिसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी.
रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक 31 दिसंबर को चाईबासा में आयोजित की गयी है. इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल होंगे. बैठक से पूर्व सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनेंगे.
इस होने वाली बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी समेत कई लोग शामिल होंगे. जहां वे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे. ये बैठक 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद आयोजित होगी. जिसमें संगठन के मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी. गौरतलब है कि 31 दिसंबर को रविवार है इसलिए उम्मीद जतायी जा रही है कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे.
Also Read: रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










