ePaper

VIDEO : रांची में ऐसे मनी अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, भाजपा नेता ने गरीबों में बांटे कंबल

Updated at : 25 Dec 2023 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : रांची में ऐसे मनी अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, भाजपा नेता ने गरीबों में बांटे कंबल

भाजपा के सबसे लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झारखंड में कई कार्यक्रम हुए. विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

विज्ञापन

अलग झारखंड राज्य की स्थापना करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के बाहर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संजय कुमार जायसवाल ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. अन्य जरूरत की सामग्री भी बांटी गई. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने कई बार झारखंड का दौरा किया था. भाजपा के सबसे लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झारखंड में कई कार्यक्रम हुए. विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया. राजेंद्र चौक पर रांची महानगर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन