झारखंड : ANM, GNM और BSC नर्सिंग के कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अधिसूचना जारी
एएनएम, जीएनएम कोर्स के लिए परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित होगी. इन दोनों कोर्स की परीक्षा अलग अलग टाइमिंग में संचालित होगी.
रांची : झारखंड से नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के कोर्स में नामांकन लिए अब आवेदन तारीख बढ़ा दी गयी है. जेसीईसीईबी ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. 14 सितंबर तक इसके लिए एप्लीकेशन दाखिल कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की तारीख 9 सितंबर तक थी. जबकि 15 सितंबर तक किसी भी गलती का सुधार कर सकते हैं.
29 सितंबर को होगी एएनएम और जीएनएम की परीक्षा
झारखंड में एएनएम, जीएनएम कोर्स के लिए परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित होगी. इन दोनों कोर्स की परीक्षा अलग-अलग टाइमिंग में संचालित होगी. जानकारी के अनुसार एएनएम की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी. वहीं जीएनएम की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. केंद्र का निर्धारण भी तय कर लिया गया है.
28 सिंतबर को होगी बीएससी की नर्सिंग परीक्षा
वहीं, अगर हम बीएससी नर्सिंग बेसिक और पोस्ट बेसिक की परीक्षा की बात करें तो यह 28 सिंतबर को होनी है. बीएससी नर्सिंग की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी. इसके बाद दोपहर 2 बजे पोस्ट बेसिक की परीक्षा संचालित होगी. जो शाम 4 बजे तक चलेगी. हालांकि रिजल्ट प्रकाशन की तिथि तो अब तक जारी नहीं हुई है. लेकिन रिजल्ट प्रकाशित होने के साथ काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित होगी. जिसमें रैंक के हिसाब से कॉलेज आवंटित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










