Education News : जेइइ एडवांस्ड : दो जून को जारी होगा रिजल्ट

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :01 Jun 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Education News : जेइइ एडवांस्ड : दो जून को जारी होगा रिजल्ट

साथ में फाइनल आंसर की भी जारी होगा

विज्ञापन

रांची. देशभर के आइआइटी में नामांकन के लिए जेइइ एडवांस्ड का रिजल्ट दो जून को जारी किया जायेगा. साथ में फाइनल आंसर की भी जारी होगा. परीक्षा परिणाम के आधार पर परीक्षार्थी जोसा काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे. जोसा काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया तीन जून से शुरू होगी. इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को आयोजित की गयी थी. जिसमें रांची से लगभग दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस साल जेइइ एडवांस्ड का आयोजन आइआइटी कानपुर की ओर से किया जा रहा है.

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए आवेदन दो जून से

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट 2025 के लिए आवेदन दो से तीन जून तक होंगे. इसकी परीक्षा पांच जून को होगी. परिणाम आठ जून को जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola