प्रेम प्रसंग में प्राइवेट पार्ट काटकर युवक की हत्या, शव रिंग रोड से बरामद

Published by : RAJESH VERMA Updated At : 03 May 2026 10:08 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मानकी ढीपा रिंग रोड से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के मानकी ढीपा रिंग रोड से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की हत्या की गयी है और उसके प्राइवेट पार्ट काट दिये गये हैं. उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें हत्या किये जाने की बात सामने आयी. शव के समीप युवक का मोबाइल मिला, जिसे पत्थर से कूच दिया गया है. पुलिस ने दूसरे मोबाइल पर सीम लगाकर परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद मृतक की पहचान कमलेश सिंह (25) पिता रामविलास चौहान के रूप में हुई है. मृतक मूल रूप से बिहार का रहनेवाला बताया जा रहा है. वर्तमान में अनगड़ा के हाहे में अपने मौसा के घर में रहकर टाटीसिलवे स्थिति आइसक्रीम फैक्ट्री में पिकअप वैन चलाता था. मौके पर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक जांच टीम पहुंची : सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व तकनीकी टीम को बुलाया. टीम ने आवश्यक जांच किये. फोरेंसिक टीम ने सेंपल इकट्ठा किया. हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी व डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे व जानकारी ली.

मृतक के मौसा ने करायी प्राथमिकी :

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के मौसा सुनिल चौहान ने बताया कि शनिवार की रात गाड़ी लेकर कहीं गये थे. पुलिस से सुबह मोबाइल पर फोन कर भतीजे की मौत की सूचना मिली. पुलिस ने उन्हें मानकी ढीपा रिंग रोड पहुंचने को कहा. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात हाहे में पार्टी थी. कमलेश पार्टी में गया था, परंतु रात में घर नहीं लौटा. सुबह उसकी मौत की सूचना मिली. मामले में मृतक के मौसा सुनिल चौहान ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसे उरांव ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

प्रेम प्रसंग का मामला :

सूत्रों की मानें तो कमलेश का हाहे की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शनिवार को पार्टी के बाद दोनों मिले भी थे. जिसके बाद हाहे में ही उसकी हत्या कर शव रिंग रोड में फेंक दिया गया. वहीं हाहे गांव स्थित एक घर से युवक का जूता भी मिलने की सूचना है.

पुलिस ने महिला मित्र व अन्य एक को लिया हिरासत में :

जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने कमलेश की महिला मित्र व एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

विज्ञापन
RAJESH VERMA

लेखक के बारे में

By RAJESH VERMA

RAJESH VERMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola