खिड़की में दुपट्टा से लटका मिला महिला का शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
खिड़की में दुपट्टा से लटका मिला महिला का शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के मनखामुंडा टोली में रविवार को राधा देवी (28) पति विपुल खन्ना का शव घर में खिड़की में दुपट्टा से लटका मिला.

विज्ञापन

बेड़ो.

थाना क्षेत्र के मनखामुंडा टोली में रविवार को राधा देवी (28) पति विपुल खन्ना का शव घर में खिड़की में दुपट्टा से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया. मृतका राधा देवी के पिता ग्राम चिपरा थाना रातू निवासी हरि सिंह ने बेड़ो थाना में अपने दामाद विपुल खन्ना व उसके माता-पिता (सास ससुर) पर मारपीट कर व गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी विपुल खन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका राधा देवी का 11 वर्ष का बेटा रुद्रा और एक आठ वर्ष की बेटी अर्पिता है. बच्चों व परिजनों का रो-रो के हाल-बेहाल है. वहीं थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने बताया कि प्रथम दृष्टया राधा देवी के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है. वैसे पुलिस घटना की हर पहलू की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

बेड़ो फोटो- राधा देवी का फाइल फोटो.B

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola