असम चुनाव में कैसा है 'Gen-Z' स्वैग, देखें गुवाहाटी सीट पर कुनकी चौधरी का हाल

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

गुवाहाटी सेंट्रल सीट की उम्मीदवार कुनकी चौधरी (Image: Instagram)

Assam Election Result 2026: असम चुनाव 2026 में गुवाहाटी सीट इस बार पूरी तरह से रील्स vs रियलिटी का मैदान बन गई है. इस सीट पर असम जातीय परिषद (AJP) ने कुनकी चौधरी को मैदान में उतारा है. कुनकी चौधरी Gen Z कैंडिडेट के नाम से मशहूर हो रही हैं. हालांकि, शुरुआती रुझानों में कुनकी BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता से पीछे चल रही हैं.

विज्ञापन

Assam Election Result 2026: सोशल मीडिया पर छाए रहने वाली कुनकी चौधरी और अनुभव के दम पर खेल रहे BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है.ताजा रुझानों के मुताबिक दो राउंड की गिनती के बाद विजय कुमार गुप्ता करीब 10582 वोट के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कुनकी चौधरी लगभग 7603 वोट पर पीछे हैं. यानी करीब 2979 वोट का अंतर बन चुका है.

Assam Election Result 2026: कौन हैं कुनकी चौधरी?

कुनकी चौधरी असम चुनाव में एक युवा नेता के तौर पर सामने आई हैं. वो महज 27 साल की हैं. वो असम विधानसभा चुनाव 2026 में गुवाहाटी सेंट्रल सीट से मैदान में उतरी हैं. कुनकी असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार हैं. कम उम्र होने की वजह से वो इस चुनाव की सबसे युवा उम्मीदवारों में गिनी जा रही हैं. खास बात ये है कि उनका मुकाबला एक ऐसे नेता से है जो राजनीति में काफी अनुभवी हैं.

Assam Election Result 2026 Live Updates यहां चेक करें

चुवान प्रचार के दौरान कुनकी चौधरी

कुनकी चौधरी ने इस चुनाव को पूरी तरह डिजिटल बना दिया था. उनकी रील्स, क्रिएटिव वीडियो और युवाओं से कनेक्ट करने का तरीका काफी चर्चा में रहा. लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या सोशल मीडिया का ये क्रेज वोट में तब्दील नहीं हो पाया?

Gen Z उम्मीदवार पर नजर

युवा वोटर्स कुनकी के साथ नजर आए. चुनाव प्रचार के दौरान वो फ्लड, ट्रैफिक, पार्किंग और रोजगार जैसे मुद्दे कुनकी ने अच्छे से उठाए. कुनकी के साथ चुनाव प्रचार में कई दिग्गज नेता नजर आए.

विजय गुप्ता पुराने खिलाड़ी

गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने एकदम क्लासिक पॉलिटिकल स्टाइल अपनाया. कम शोर, ज्यादा ग्राउंड वर्क. लोकल नेटवर्क और पुराने वोटर्स पर मजबूत पकड़ ने उन्हें शुरुआती बढ़त दिला दी. यही अनुभव अब उनके काम आता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: असम चुनाव में ‘तीर-धनुष’ की दहाड़: दो सीटों पर दूसरे नंबर पर JMM, जानें बाकी सीटों का हाल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola