चोरया में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरया पंचायत भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.
विज्ञापन
चान्हो.
चोरया पंचायत भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खत्री ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची से मिलनेवाले कानूनी सहायता व सुविधा तथा नालसा व झालसा से चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. बताया कि प्रत्येक प्रखंड में डालसा के पीएलवी रहते हैं. जिससे ग्रामीण कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है. उन्होंने ग्रामीणों को डायन-बिसाही के प्रति भी जागरूक किया. कहा कि यह सिर्फ एक अंधविश्वास है. इस पर विश्वास नहीं करना चाहिए. पीएलवी सुमती कुमारी व नीलश्याम कुमार ने न्यायालय में चल रहे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा करने पर बल दिया. ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान एवं लोक अदालत के संबंध में बताया गया. कहा कि लोक अदालत में वाद का निस्तारण सरल और त्वरित तरीके से होता है. जिससे धन और समय दोनों की बचत होती है. मौके पर मुखिया रेखा सांगा, पीएलवी उषा कुमारी, संजीत उरांव, हरिराम करमाली, अलमा एक्का, राजा वर्मा, सिकन्दर मुंडा, सोनू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.चान्हो 1, कार्यक्रम में ग्रामीणों को विधिक जानकारी देते डालसा के सदस्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










