डीसी-एसपी ने किया चतरा मंडल कारा का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देख दिए निर्देश

Published by :Sweta Vaidya
Published at :04 May 2026 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
chatra jail inspection

चतरा मंडल कारा निरीक्षण

Chatra News: चतरा में डीसी और पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, बंदियों की सुविधा, खाने, पीने के पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

चतरा से मो तस्लीम की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सोमवार सुबह चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश और निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती, साफ-सफाई, बंदियों के रख-रखाव, रहने की व्यवस्था, खाना, पीने का पानी, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया.  

सीसीटीवी सिस्टम की जांच 

निरीक्षण के दौरान जेल में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई और सभी महत्वपूर्ण जगहों पर निगरानी का निर्देश दिया गया. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल परिसर में नियमित पेट्रोलिंग, आगंतुकों की अच्छे से जांच करने और रजिस्टर को सही तरीके से रखने पर जोर दिया गया.

बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा 

अधिकारियों ने वार्डों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, वेंटिलेशन, साफ पीने का पानी और गुणवत्तापूर्ण खाने की व्यवस्था की समीक्षा की. जेल में बंदियों के लिए मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का भी आकलन किया गया. नियमित जांच, जरूरी दवाओं की मौजूदगी और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान किसी तरह की अनियमितता या आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाई गई.

सुधार जारी रखने के निर्देश 

डीसी और एसपी ने जेल प्रशासन को वर्तमान व्यवस्थाओं को बनाए रखने के साथ-साथ लगातार निगरानी और जरूरी सुधारात्मक पहल करने का निर्देश दिया. इस मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह सहित कारा के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola