Hockey : रांची, खूंटी, हजारीबाग, सिमडेगा और चतरा जीते

शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि के साथ नेहरू हॉकी प्रतियोगिता शुरू, 1152 खिलाड़ी हो रहे शामिल
शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि के साथ नेहरू हॉकी प्रतियोगिता शुरू, 1152 खिलाड़ी हो रहे शामिल खेल संवाददाता, रांची स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार से राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता का आयोजन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और बरियातू स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में किया जा रहा है. प्रतियोगिता में कुल 1152 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो तीन वर्गों (अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालिका और अंडर-17 बालक) में आयोजित हो रही है. प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी, एक कोच और एक मैनेजर शामिल हैं. पूर्व शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में प्रतियोगिता का शुभारंभ सादगी से किया गया. पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग में लातेहार ने पश्चिम सिंहभूम को 5-0 से, हजारीबाग ने गिरिडीह को 4-0 से, रांची ने लोहरदगा को 4-0 से तथा खूंटी ने लातेहार को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में हजारीबाग ने गिरिडीह को 11-0 से, खूंटी ने पश्चिम सिंहभूम को 13-0 से और सिमडेगा ने पाकुड़ को 12-0 से हराया. अंडर-15 बालक वर्ग में चतरा ने बोकारो को 2-1 से और हजारीबाग ने रामगढ़ को 5-0 से मात दी. इससे पहले खिलाड़ियों, कोचों और आयोजन समिति के सदस्यों ने दिवंगत नेताओं को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




