अलग झारखंड राज्य के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार थे जयपाल सिंह मुंडा, कांग्रेस ने दिया था धोखा

अलग झारखंड राज्य का सपना सबसे पहले जिस शख्स ने देखा था, उसका नाम था जयपाल सिंह मुंडा. झारखंड राज्य के लिए वह अपना सब कुछ कुर्बान करने को तैयार थे. उन्होंने कुर्बानी दी भी. लेकिन, बदले में उन्हें धोखा मिला. पढ़ें, मरङ्ग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर विशेष...
सबसे पहले अलग झारखंड राज्य का सपना देखने वाले जयपाल सिंह मुंडा (Jaipal Singh Munda) आदिवासियों के बड़े नेता थे. आदिवासियों को अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया. उन्होंने संविधान सभा में भी आदिवासियों के अधिकारों की आवाज बुलंद की. अलग झारखंड राज्य के लिए वह हर कुर्बानी देने के लिए तैयार थे. उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर भरोसा किया, लेकिन उन्हें धोखा मिला. इसका एहसास होते ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया. बिहार के उप-मुख्यमंत्री (Bihar Dy CM Jaipal Singh Munda) के पद से भी इस्तीफा दे दिया. जयपाल सिंह मुंडा के निधन के 3 दशक बाद 15 नवंबर 2000 को अलग झारखंड राज्य (15 November Jharkhand Sthapna Diwas) तो बना, लेकिन उनकी उम्मीदों के अनुरूप आदिवासियों का उत्थान अब तक नहीं हुआ.
रांची से सटे खूंटी जिला (Khunti District) में 3 जनवरी, 1903 को आदिवासी परिवार में जन्म लेने वाले जयपाल सिंह मुंडा ने रांची और इंगलैंड से पढ़ाई की थी. उन्होंने संसद में आदिवासियों की आवाज बुलंद की थी. झारखंड राज्य के गठन का सपना सबसे पहले जयपाल सिंह मुंडा ने ही देखा था. जयपाल सिंह मुंडा ने आदिवासियों को राजनीति में भागीदारी दिलाने की भी पहल की थी. उन्होंने 1948 में आदिवासी लेबर फेडरेशन (Adivasi Labour Federation) की स्थापना की, ताकि आदिवासियों को राजनीति में सक्रिय किया जा सके.
इसी उद्देश्य से 1 जनवरी 1950 को जयपाल सिंह मुंडा ने अखिल भारतीय आदिवासी सभा (Akhil Bharatiya Adivasi Sabha) को झारखंड पार्टी (Jharkhand Party) में परिवर्तित कर दिया. आजाद भारत में पहली बार चुनाव हुआ, तो उन्होंने झारखंड पार्टी के टिकट पर अपने उम्मीदवार उतारे. देश के इस पहले ही चुनाव में उनकी पार्टी के प्रदर्शन से राजनीतिक दलों में खलबली मच गयी. बिहार में जयपाल सिंह मुंडा की अगुवाई वाली झारखंड पार्टी के टिकट पर 4 सांसद चुन लिये गये. विधानसभा में उनकी पार्टी के 32 लोग जीतकर पहुंचे.
Also Read: सुभाष चंद्र बोस ने जयपाल सिंह मुंडा से मांगी थी मदद, जयपाल सिंह ने भेजा ये संदेश
जयपाल सिंह मुंडा की पार्टी का प्रदर्शन यहीं नहीं थमा. वर्ष 1957 में जब अगला चुनाव हुआ, तो उनके सांसदों और विधायकों की संख्या पिछली बार की तुलना में अधिक हो गयी. इस बार उनकी पार्टी से 34 विधायक चुने गये. सांसदों की संख्या भी 4 से बढ़कर इस बार 5 हो गयी. लेकिन सन् 1962 के चुनाव में झारखंड पार्टी अपना प्रदर्शन बरकरार नहीं रख पायी. हालांकि, उसके सांसदों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आयी, लेकिन विधायकों की संख्या काफी घट गयी. इस बार उसकी पार्टी के मात्र 22 उम्मीदवार विधायक बन पाये. सांसदों की संख्या इस बार भी 5 ही रही.
सन् 62 के चुनाव के बाद झारखंड पार्टी में भगदड़ मच गयी. जयपाल सिंह मुंडा ने अगले ही साल यानी वर्ष 1963 में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अगर वह अपनी पार्टी का इस राष्ट्रीय पार्टी में विलय कर देते हैं, तो वह अलग झारखंड राज्य का गठन करेगी. झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद जयपाल सिंह मुंडा को बिहार का उप-मुख्यमंत्री बना दिया गया. वह बिहार के पहले आदिवासी उप-मुख्यमंत्री थे.
अलग झारखंड राज्य का सपना देख रहे बिहार के उप-मुख्यमंत्री जयपाल सिंह मुंडा ने एक महीने बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस ने अलग झारखंड राज्य के गठन का अपना वादा पूरा नहीं किया. इसके साथ ही जयपाल सिंह मुंडा का कांग्रेस से मनमुटाव बढ़ता चला गया. सन् 67 के संसदीय चुनाव में जयपाल सिंह मुंडा ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद चुन लिये गये. इसके बाद तो कांग्रेस से उनकी दूरी और बढ़ती ही चली गयी.
Also Read: जयपाल सिंह मुंडा ने हॉकी के लिए छोड़ दी आइसीएस की नौकरी, फिर ऐसे बने थे आदिवासियों की आवाज
एक वक्त ऐसा भी आया, जब जयपाल सिंह मुंडा ने सरेआम स्वीकार किया कि झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय करना उनकी बड़ी भूल थी. 13 मार्च, 1970 को उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धोखा दिया. झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय करना मेरी सबसे बड़ी भूल थी. मैं झारखंड पार्टी में लौटूंगा और अलग झारखंड राज्य के लिए नये सिरे से आंदोलन करूंगा. इस घोषणा के एक सप्ताह बाद 20 मार्च 1970 को जयपाल सिंह मुंडा का दिल्ली में निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




