JAC Paper Leak Case : आज CID के साथ बैठक करेगी जैक की टीम, डीजीपी अनुराग गुप्ता का क्या है निर्देश

Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Feb 2025 8:48 AM

विज्ञापन

अनुराग गुप्ता और झारखंड अधिविद्य परिषद

JAC Paper Leak Case: जैक के अधिकारी मंगलवार को सीआईडी के साथ बैठक करेंगे. अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल होने को कहा गया है. वहीं, डीजीपी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में प्रश्न पत्र को केंद्र में पहुंचाने की प्रक्रिया को समझने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची : मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच प्रक्रिया तेज हुई है. इस संबंध में मंगलवार को झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) के अधिकारी सीआईडी के साथ बैठक करेंगे. जैक के अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल होने को कहा गया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. डीजीपी ने निर्देश दिया कि जैक द्वारा प्रश्न पत्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाये जाने की पूरी प्रक्रिया को समझें, ताकि पेपर लीक कहां से हुआ इसका पता लगाया जा सके. बरामद डिजिटल डिवाइस की जांच का भी निर्देश दिया.

जांच सीआईडी या एसआईटी से, इस पर निर्णय होगा

बैठक में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सीआईडी को दी जायेगी. साथ ही, प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत जानकारी साझा की जायेगी. पेपर लीक की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन या इसे सीआईडी को सौंपने पर भी मंगलवार को अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है, जिसपर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा.

जैक पेपर लीक से जुड़ी हर अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फर्जी प्रश्नपत्र होते रहे वायरल

सोमवार को पूरे राज्य में जैक की मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा में करीब 99 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे. इस बीच, फर्जी प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे, जिससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी रही. झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने इसकी जानकारी साइबर पुलिस को दी, जिसके बाद साइबर पुलिस की टीम ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी जैक को भी दी जा रही है. प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

Also Read: साइबर ठगों के गेमिंग ऐप के जाल में फंसा युवक, दांव पर लगा दी रिश्तेदार के जीवन भर की कमाई

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola