कृष ने पेश की मेहनत की मिसाल, दुकान में मदद करते हुए बने कॉमर्स के सेकेंड स्टेट टॉपर

कृष कुमार अपने परिवार के साथ
JAC Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12 वीं बोर्ड कर रिजल्ट जारी कर दिए हैं. कृष कुमार बरनवाल ने पिता की दुकान में जिम्मेदारियों को निभाते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में 472 अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में राज्य में सेकेंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से बिपिन की रिपोर्ट
JAC Result: झारखंड की राजधानी रांची के विद्यानगर, हरमू निवासी कृष कुमार बरनवाल ने मेहनत और लगन की ऐसी मिसाल पेश की है, जो कई छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है. कृष कुमार ने अपने पिता की किराना दुकान में हाथ बंटाते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में 472 अंक के साथ कॉमर्स विषय में स्टेट सेकेंड टॉपर बनकर मिसाल कायम की है. यह उनकी कड़ी मेहनत की कहानी बयां करता है.
सीए की परीक्षा क्रैक करना है सपना
कृष कुमार रांची के बाल कृष्णा प्लस टू हाई स्कूल में कॉमर्स विषय के छात्र थे. उन्होंने दसवीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की थी. उन्होंने 12वीं की शुरुआत से ही टॉपर बनने का लक्ष्य तय कर लिया था. उनका सपना सीए की परीक्षा क्रैक करना है.
शिक्षकों और परिवार का मिला सहयोग
स्टडी के दौरान उन्हें माता-पिता और शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला. स्कूल के कॉमर्स शिक्षक अमरेश कुमार ने उनकी सफलता को पूरी स्कूल की सफलता बताया. साथ ही कहा कि साधारण परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, उन्होंने शिक्षा के प्रति गंभीर रवैया अपनाया. हर टेस्ट को गंभीरता से लेना और कक्षा में 96 प्रतिशत उपस्थिति उनकी लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है. उनके पिता नंद किशोर कुमार बरनवाल ने कहा कि कृष शुरू से ही पढ़ाई के प्रति जिज्ञासु रहा है. उन्होंने पढ़ाई के लिए कोई निश्चित घंटे तय नहीं किए, लेकिन वे हर रोज देर रात तक जागकर पढ़ाई करते थे.
इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला
इसे भी पढ़ें: इलाज के दौरान जच्चा- बच्चा की मौत, पलामू डीसी ने अस्पताल को कराया सील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










