भूत बंगला बनी एकता कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट, इस शख्स को दिया क्रेडिट, जानें नाम

Updated:
विज्ञापन

एकता कपूर और भूत बंगला

Bhooth Bangla: भूत बंगला एकता कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट निकली. ऐसे में प्रोड्यूसर ने प्रियदर्शन को धन्यवाद दिया और उनके लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा.

विज्ञापन

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. हॉरर-कॉमेडी दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और साल 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. ऐसे में फिल्म निर्माता एकता कपूर ने निर्देशक प्रियदर्शन को एक थैंक्यू नोट लिखा.

विज्ञापन

भूत बंगला की सफलता के बाद एकता कपूर ने प्रियदर्शन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर प्रियदर्शन संग कुछ फोटोज शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, “मैं एक ऐसे व्यक्ति के साथ काम कर रही थी, जो अपनी 100वीं फिल्म कर रहे थे… दुनिया को उम्मीद थी कि हम जैसे दो दृढ़ निश्चयी लोग जब साथ आएंगे तो धमाका होगा. मुझे नहीं लगता कि मैंने @priyadarshan.official के साथ काम करने से ज्यादा किसी और के साथ काम करने का आनंद लिया है.”

प्रियदर्शन के काम करने के तरीके पर क्या बोली एकता कपूर

एकता ने प्रियदर्शन के काम करने के तरीके के बारे में एक अहम बात बताई. उन्होंने लिखा, “उन्होंने मुझसे सबसे पहले यही पूछा, ‘एकता, क्या तुम इस फिल्म से मुनाफा कमा रही हो? मैं तब तक किसी फिल्म पर काम नहीं करता जब तक मेरे निर्माता को मुनाफा न हो.”

एकता की सबसे बड़ी हिट है भूत बंगला

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा नहीं है कि हमारे बीच कभी असहमति नहीं हुई, लेकिन यह हमेशा सम्मानजनक रही.” उन्होंने अपनी पोस्ट के लास्ट में कहा “प्रियान सर, आपकी दूरदृष्टि, आपके अनुशासन और मुझे मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं अत्यंत आभारी हूं.”

भूत बंगला के बारे में

फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, वामिका गिब्बी, राजपाल यादव और मिथिला पालकर जैसे कलाकार हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. इसके साथ ही अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में 20 फिल्में देने वाले भारत के पहले अभिनेता बन गए.

यह भी पढ़ें- Krishnavataram Movie Review: भक्ति, प्रेम और भावनाओं से भरपूर है ये फिल्म, भगवान श्रीकष्ण के किरदार में चमके सिद्धार्थ गुप्ता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola