सिविल सर्विसेज में सफलता पाने वाले इस्तियाक रहमान का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत

Updated at : 10 Mar 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Ishtiaq Rahman

रांची एयरपोर्ट में इस्तियाक का स्वागत करते लोग.

Ranchi: सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद अपने शहर लौटे इस्तियाक रहमान का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. उनके परिजनों और गुरुओं ने उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

Ranchi: सिविल सर्विसेज परीक्षा में 354वां रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन करने वाले रांची के डोरंडा मानिटो टोला, फिरदौस नगर निवासी इस्तियाक रहमान मंगलवार को हैदराबाद से रांची अपने घर लौटे. रांची एयरपोर्ट पर इस्तियाक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने अपने साथियों के साथ एयरपोर्ट पहुंचकर इस्तियाक रहमान का स्वागत किया. मौके पर मौलाना आजाद कॉलेज के प्रो इल्यास माजिद, वार्ड 22 के पार्षद मो असलम, नदीम इकबाल, सामाजिक कार्यकर्त्ता फरीद खान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने इस्तियाक रहमान को फूलों की माला और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी.

रांची के छात्रों के लिए प्रेरणा बनें इस्तियाक

इस अवसर पर इस्तियाक रहमान की माता, उनकी बहनें, उनके जीजा अस्फाक आलम (गुड्डू सर), उनके दोनों भांजे-भांजी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे और सभी ने मिलकर उनकी कामयाबी की खुशी मनाई. मौके पर फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि इस्तियाक रहमान की यह कामयाबी पूरे रांची शहर, समाज और कम्युनिटी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकता है. इस्तियाक रहमान की सफलता से शहर के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और अधिक से अधिक छात्र सिविल सर्विस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगे आएंगे.

परिवार, शिक्षकों और समाज का बड़ा योगदान

वहीं इस्तियाक रहमान ने स्वागत के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार, शिक्षकों और समाज का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि अगर युवा ईमानदारी और लगातार मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की तैयारी करें तो सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा भी पास की जा सकती है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने लक्ष्य को तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें. अंत में सभी लोगों को उनके घर पर ही इफ्तार करने का मौका मिला. सभी लोगों ने इस्तियाक रहमान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें…

LPG Crisis: रांची में LPG को लेकर हंगामा! बुकिंग बंद, डिलीवरी गायब; लोग परेशान

झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी को मिल गए कुलपति, राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola