Cricket : रांची ने लोहरदगा को हराया

Updated:
विज्ञापन

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट के एलीट ग्रुप में सोमवार को रांची ने लोहरदगा को सात विकेट से हराया.

विज्ञापन

रांची. धनबाद में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट के एलीट ग्रुप में सोमवार को रांची ने लोहरदगा को सात विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा ने 37.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाये. लक्ष्य कौशिक ने 52, हिमांशु रंजन ने 20 रन का योगदान दिया. रांची की तरफ से अनमोल राज ने तीन, ईशान ओम और प्रशांत सुमन ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में रांची ने 27.1 ओवर 3 विकेट खोकर 154 रन बना लिये. अमन कुमार ने 63, लावण्या ने नाबाद 42 और वत्सल तिवारी ने 30 रन की पारी खेली. लोहरदगा के लिए तुषार ने दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन कुमार और अनमोल राज को संयुक्त रूप से दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola