रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी और एसएसपी ने ली परेड की सलामी

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
Independence Day 2025 Full Dress Rehearsal: रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इन्होंने परेड की सलामी ली. समारोह के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
Independence Day 2025 Full Dress Rehearsal: रांची-स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के क्रम में आज बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की अगुवाई में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होनेवाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने परेड की सलामी ली. आला अधिकारियों द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
प्रतिनियुक्त स्थल पर समय से पहुंचने का निर्देश
समारोह की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गयी. इस अवसर पर रांची के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने संयुक्तादेश के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से समझाते हुए सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया.
प्रतिनियुक्त स्थल की रखें पूरी जानकारी
रांची के उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्त स्थल की पूरी जानकारी रखें एवं मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि समारोह में आनेवाले सभी आगंतुकों की सघन जांच करें एवं कोई भी अवांछित व्यक्ति किसी आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न करें. इसका विशेष ध्यान रखें.
स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे ये प्लाटून
मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं-
- सीआरपीएफ – एक प्लाटून
- आईटीबीपी – एक प्लाटून
- एसएसबी – एक प्लाटून
- सीआईएसएफ – एक प्लाटून
- झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
- जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
- जैप-2 – एक प्लाटून
- जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
- रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
- होमगार्ड – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
- एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (ब्वॉयज)
- एनसीसी – एक प्लाटून (गर्ल्स)
- रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
- बिहार पुलिस – एक प्लाटून
स्वतंत्रता दिवस परेड का कमांड करेंगी श्रुति
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड का कमांड श्रुति (IPS) सहायक पुलिस अधीक्षक करेंगी. परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक दुसरुवान सिंह रांची परेड का सेकंड कमांड करेंगे.
ये भी पढ़ें: खरसावां के इस गांव में फैला डायरिया, एक बच्चे की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




