मजदूरों का हक व अधिकार दिलाना जरूरी
Updated at : 02 May 2025 5:09 PM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक ने मजदूर दिवस मनाया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक ने मजदूर दिवस मनाया. कार्यक्रम में मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने केडीएच चौराहा पर स्थित कोयला मजदूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस मजदूरों को सम्मान देने के साथ उनका हक अधिकार दिलाना भी याद कराता है. कहा कि देश में संगठित से अधिक असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं. यही स्थिति खलारी कोयलांचल क्षेत्र की भी है. कहा कि आज भी मजदूरों को उनका पूरा हक नहीं मिल रहा है. कोयलांचल क्षेत्र में काम कर रहे निजी कंपनियां आज भी मजदूरों को शोषण कर रही है. कहा कि वे मजदूरों का हक अधिकार दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. मौके पर सलामत अंसारी, अशोक सिंह, अमजद खान, कृष्णा सिंह, मुमताज अंसारी, संतोष सिन्हा, धर्मेंद्र चौहान, मुस्तकीम, चंदन चौहान, सोनू चौहान, राजेश साह, नौशाद आलम, सलेंद्र मुंडा, जयदीप कुमार, रियाज अंसारी, मुस्लिम अंसारी, जगमोहन भगत, पप्पू अंसारी, मंतोष भट्टाचार्जी, रमेश प्रसाद आदि संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूर उपस्थित थे.02 खलारी 01 :- खलारी केडीएच चौराहा पर मजदूर की प्रतिमा पर माला पहनाते मजदूर नेता.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




