Ranchi News: शराब घोटाला में आइएएस मनोज कुमार से हुई पूछताछ

Published by : PRABHAT GOPAL JHA Updated At : 30 Oct 2025 12:53 AM

विज्ञापन

शराब घोटाला मामले में बुधवार को एसीबी की टीम ने तत्कालीन उत्पाद सचिव और वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार से पूछताछ की.

विज्ञापन

रांची. शराब घोटाला मामले में बुधवार को एसीबी की टीम ने तत्कालीन उत्पाद सचिव और वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार से पूछताछ की. उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गयी. कुछ दिन पूर्व एसीबी ने उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. इस कारण वह एसीबी मुख्यालय पहुंचे थे. एसीबी ने मनोज कुमार से कई बिंदुओं पर पूछताछ की. आरंभिक पूछताछ में मनोज कुमार से एसीबी को कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं. उन्हें गुरुवार को फिर से पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया गया है.

तत्कालीन उत्पाद सचिव मुकेश कुमार भी आज होगी पूछताछ

इसी मामले में तत्कालीन उत्पाद सचिव मुकेश कुमार को भी गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इस मामले में उन्हें पूर्व में ही नोटिस भेजा जा चुका है. उनके आने पर मामले में विस्तृत पूछताछ की जायेगी. इधर आइएएस मनोज कुमार ने एसीबी को किन सवालों के जवाब दिये, इसका खुलासा एसीबी के अधिकारियों ने नहीं किया है. ज्ञात हो कि एसीबी को केस की जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ की दो कंपनियों को 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. इन कंपनियों पर पहले से 450 करोड़ रुपये बकाया था. इसके बाद भी कंपनी को भुगतान बिना तत्कालीन मंत्री की जानकारी के किया गया. इसी मामले में एसीबी के अधिकारी और अधिक जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola