इंस्पेक्टर का बेटा हूं, जेसीबी में आग लगा दूंगा

Updated at : 20 Jun 2020 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का बेटा हूं, जेसीबी में आग लगा दूंगा

लाइन टैंक तालाब के बगल में हल्की बारिश में ही जल जमाव हो जाता है. यह समस्या दूर करने के लिए नगर निगम की टीम जेसीबी कटर मशीन से वहां स्लैब काट रही थी. स्लैब काटते वक्त काफी धूल उड़ती है.

विज्ञापन

रांची : लाइन टैंक तालाब के बगल में हल्की बारिश में ही जल जमाव हो जाता है. यह समस्या दूर करने के लिए नगर निगम की टीम जेसीबी कटर मशीन से वहां स्लैब काट रही थी. स्लैब काटते वक्त काफी धूल उड़ती है. इसलिए सभी दुकानदारों से कहा गया कि वे अपने-अपने वाहन वहां से हटा लें. इसके बाद सभी वहां से सभी वाहन हटा लिये गये. पर एक मोटरसाइकिल JH01CP 1910 वहीं खड़ी रही. इससे मोटरसाइकिल पर धूल बैठ गयी. काम चल ही रहा था कि कि एक युवक वहां आकर निगम के टीम के साथ गाली गलौज करने लगा.

निगम के उप नगर आयुक्त व इंफोर्समेंट अफसरों से उसने कहा कि बाइक को धोकर पहले जैसा कर दो, नहीं तो आज किसी को यहां से जाने नहीं दूंगा. निगम के अफसरों ने इस दौरान युवक को समझाने का प्रयास किया तो युवक ने कहा कि मेरे पापा रांची में ही इंस्पेक्टर हैं. जेसीबी की अोर इशारा कर कहा कि इसे अभी यहीं जला दूंगा. युवक के इस हंगामे से रुख नाली सफाई का कार्य घंटे भर बाधित रहा.

इस दौरान युवक निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को गाली देता रहा. भाग गये उप नगर आयुक्त : युवक का उग्र रूप देख नाली सफाई करा रहे उप नगर आयुक्त घटना स्थल से भाग गये. निगम कर्मचारियों ने जब उप नगर आयुक्त से कहा कि वे कम से कम एसएसपी या सिटी एसपी को इसकी सूचना दे दें, तो उप नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से कहा कि वे खुद एसएसपी से बात कर लें.

अभी हमें जरूरी काम आ गया है. इधर उप नगर अायुक्त के इस रुख से सफाई कर्मी निराश हो गये. कर्मचारियों ने कहा कि जब अपने अधिकारी ही इस मुश्किल वक्त में भाग जायें, तो फिर हम किसके भरोसे काम करेंगे.

Posted by : Pritish sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola