Sports : एचपी बोधनवाला सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट 17 मार्च से

Updated at : 13 Mar 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : एचपी बोधनवाला सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट 17 मार्च से

टूर्नामेंट में रांची, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, पाकुड़, सिमडेगा, जमशेदपुर, देवघर, जामताड़ा समेत आठ टीमें हिस्सा लेंगी

विज्ञापन

रांची. एचपी बोधनवाला ट्रॉफी के लिए जेएससीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट (एलीट ग्रुप) टूर्नामेंट सोमवार 17 मार्च से शुरू होगा. टूर्नामेंट के सभी मैच जेएससीए मुख्य स्टेडियम, जेएससीए ओवल और उषा मार्टिन ग्राउंड में खेले जायेंगे. टूर्नामेंट का फाइनल एक अप्रैल को खेला जायेगा. टूर्नामेंट में रांची, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, पाकुड़, सिमडेगा, जमशेदपुर, देवघर, जामताड़ा समेत आठ टीमें हिस्सा लेंगी. पहले दिन पश्चिम सिंहभूम और रांची के बीच पहला मैच जेएससीए मुख्य स्टेडियम में खेला जायेगा. जेएससीए ओवल में होनेवाले दूसरे मैच में बोकारो की भिड़ंत पाकुड़ से होगी. वहीं, दिन का तीसरा मुकाबला सिमडेगा और जमशेदपुर के बीच खेला जायेगा. यह मैच उषा मार्टिन अकादमी में खेला जायेगा. हालांकि जेएससीए की ओर से अभी तक इस बारे में अधिकृत सूचना जारी नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola