ePaper

Holi 2025: होली पर रांची के चुटिया में श्री राम मंदिर से निकलेगी फगडोल यात्रा, पालकी में होंगे श्री राम, सीता और लक्ष्मण

Updated at : 15 Mar 2025 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
Phagdol Yatra Chutia

चुटिया की फगडोल यात्रा (फाइल फोटो)

Holi 2025: रांची के चुटिया में 15 मार्च को होली के दिन फगडोल यात्रा श्री राम मंदिर से निकाली जाएगी. इस दिन पालकी में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता सहित अन्य विग्रह को रखा जाएगा. भक्त अपने कंधे पर लेकर नीचे चुटिया महादेव मंडा स्थित मंदिर जाएंगे और पूजा कर वापस श्री राम मंदिर लौटेंगे.

विज्ञापन

Holi 2025: रांची-राजधानी रांची में धूमधाम से 15 मार्च को होली मनायी जाएगी. इसकी तैयारी जोरशोर से की गयी है. बाजार सजे हुए हैं. चारों तरफ रंगोत्सव का उल्लास है. रांची के चुटिया में 15 मार्च को होली के दिन फगडोल यात्रा श्री राम मंदिर से निकाली जाएगी. इस दिन पालकी में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता सहित अन्य विग्रह को रखा जाएगा. श्री राम मंदिर से यह यात्रा शाम चार बजे शुरू होगी. भक्त अपने कंधे पर डोली लेकर नीचे चुटिया महादेव मंडा स्थित मंदिर जाएंगे और वहां पूजा कर वापस श्री राम मंदिर लौटेंगे.

फगुआ कटने के बाद की होलिका की आरती


झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में बुधवार (12 मार्च) को होलिका दहन किया गया. महंत गोकुल दास ने रात 9.05 बजे पूजा की. रात साढ़े नौ बजे चुटिया के रवि पाहन ने अरंडी की डाल से फगुआ काटा. फगुआ कटने के बाद होलिका की आरती कर इसे प्रज्ज्वलित किया गया. इसके बाद भक्तों ने इसकी परिक्रमा कर सबकी मंगलकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हुए भगवान को रंग-अबीर अर्पित किया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

रांची में 13 मार्च को किया गया होलिका दहन


रांची में होलिका दहन 13 मार्च को किया गया. गुरुवार की रात 10.44 बजे के बाद होलिका दहन हुआ. 14 मार्च को काशी में होली मनायी गयी. इस दिन स्नान दान की पूर्णिमा होने के कारण अन्य जगहों पर 15 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Golden Passport: वानुआतु ही नहीं ये देश भी देते हैं स्थायी निवास और नागरिकता

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola