CID पूछताछ से पहले बोले डॉ जमाल- TDPL से कोई संबंध नहीं, OMR जांच की खुद की थी मांग
jpsc
जेपीएससी के पूर्व सदस्य डॉ जमाल अहमद ने सीआइडी पूछताछ से पहले अभय तिवारी और टीडीपीएल एजेंसी से किसी भी तरह के संबंध होने से साफ इनकार कर दिया है.
रांची: जेपीएससी के पूर्व सदस्य डॉ जमाल अहमद ने कहा है कि उनका अभय तिवारी या किसी भी बिचौलिये से कोई परिचय नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी से उनका किसी तरह का संबंध नहीं रहा है. डॉ जमाल ने कहा कि उनपर लगे आरोपों की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है.
अपनी भूमिका को लेकर डॉ जमाल ने कहा कि उन्होंने स्वयं टीडीपीएल एजेंसी की कार्यप्रणाली में अनियमितताओं और कमियों को सक्षम स्तर पर उठाया था. उन्होंने एजेंसी के खिलाफ जेपीएससी अध्यक्ष को पत्र लिखकर उसकी कार्यप्रणाली को उचित नहीं होने की बात स्पष्ट रूप से रखी थी.
ये भी पढ़ें- पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर रोज लग रहा जाम, हादसे का भी खतरा
OMR शीट की फॉरेंसिक जांच की मांग थी- डॉ जमाल
डॉ जमाल ने बताया कि उन्होंने आयोग के अध्यक्ष से ओएमआर शीट की फॉरेंसिक जांच कराने का भी अनुरोध किया था. इसके अलावा उन्होंने स्वयं को एजेंसी के कार्यों से अलग रखने का अनुरोध किया था. उनका कहना था कि एजेंसी की कार्यप्रणाली उन्हें पारदर्शी और संतोषजनक नहीं लगी थी.
मालूम हो कि डॉ जमाल अहमद का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सीआईडी ने जेपीएससी नियुक्ति परीक्षा मामले में पूछताछ के लिए उन्हें भी नोटिस जारी किया है. पूछताछ से पहले डॉ जमाल ने अपनी भूमिका और एजेंसी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए अपना पक्ष स्पष्ट किया है.
ये भी पढ़ें- झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 14 अगस्त को आएगी मेरिट लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










