ओरमांझी सब डिवीजन में दो घंटे गुल रहेगी बिजली, कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

रांची के ओरमांझी सब-डिवीजन में आज दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. बूटी मोड़ और आसपास के इलाकों में बिजली सेवा बाधित रहेगी, जरूरी काम पहले निपटा लें.

विज्ञापन

रांची: राजधानी के 33/11 केवी सब डिवीजन-ओरमांझी में बुधवार को दिन के 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है. विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले ही निबटा लेने की अपील की है.

इस दौरान बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदगा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार और प्रोवेशन होम समेत बूटी मोड़ के आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विभाग के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है. ऐसे में लोगों से आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य समय से पहले पूरा करने और बिजली से जुड़े जरूरी उपकरणों की व्यवस्था पहले से करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- RIMS में जांच रिपोर्ट और पर्ची के लिए मरीजों की लंबी कतार, ऑनलाइन सुविधा का दावा बेअसर




विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola