बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से की चेन छिनतई, थाना में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सहायक निदेशक की पत्नी से 12 ग्राम सोने की चेन छीन ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

रांचीः गव्य विकास निदेशालय के सहायक निदेशक त्रिशुल प्रकाश सिंह की पत्नी गुड्डी कुमारी सिंह से सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है. पीड़िता बसंत विहार कॉलोनी, रोड नंबर-1 में रहती है मामले में उन्होंने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब पांच बजे गुड्डी कुमारी सिंह अपनी बेटी के साथ सहजानंद चौक स्थित बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थीं. इस दौरान करीब 6 बजे जब वह जयप्रकाश नारायण पार्क के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास आ धमके और इस बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 12 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली.

घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए. अचानक हुई छिनतई की घटना से गुड्डी कुमारी सिंह सदमे में हैं. उन्होंने पुलिस से घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अरगोड़ा थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- ABVP प्रदर्शन में पुलिस से भिड़े युवक, थाना प्रभारी की वर्दी फाड़ने का आरोप



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola