छात्रों के समर्थन में उतरे बाबूलाल, बोले- नौकरी बेचने के आरोपों की CBI जांच जरूरी

Updated:
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ( फोटो- X @babulalmarandi)

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा और छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई.

विज्ञापन

रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को जबरन हटाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है. बुधवार सुबह स्टेडियम पहुंचकर मरांडी ने छात्रों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

छात्रों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है- बाबूलाल

उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच सिटी एसपी, एसएसपी और डीसी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल स्टेडियम पहुंचा और बल प्रयोग कर छात्रों को वहां से हटाया गया. प्रशासन की ओर से कहा गया कि जेपीएससी का काम हो चुका है और अब आंदोलन की जरूरत नहीं है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों का आंदोलन जिस मुद्दे को लेकर चल रहा है, वह अभी खत्म नहीं हुआ है.

नौकरी बेचने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए- बाबूलाल

उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द कर देना समाधान नहीं है. परीक्षा रद्द करने की नौबत क्यों आयी, इसकी जांच होनी चाहिए. छात्रों की मुख्य मांग जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में नौकरी बेचने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की है. सरकार को बताना चाहिए कि वह सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है. मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के आंदोलन से डरी हुई है और इसी कारण आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीबीआई जांच शुरू होते ही मामले की आंच सत्ता के शीर्ष स्तर तक पहुंच सकती है, इसी वजह से सरकार जांच कराने से बच रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है. छात्रों के आंदोलन को दबाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के आरोपों की निष्पक्ष सीबीआई जांच सरकार को करानी ही होगी.

ये भी पढ़ें- किसानों और पशुपालकों की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले विधायक सुदीप गुड़िया



विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola