झारखंड में जल जीवन और PM आवास योजना में बड़ा खेल, अयोग्य ठेकेदारों को 159 करोड़ रुपये के टेंडर, 28% गरीब आवास से वंचित

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में जल जीवन और PM आवास योजना में बड़ा घोटाला, Pic Credit- AI, Only for Symbolism

झारखंड में केंद्र की दो प्रमुख योजनाओं, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई हैं. CAG की रिपोर्ट ने टेंडर आवंटन में भ्रष्टाचार और पात्र लाभार्थियों की उपेक्षा का पर्दाफाश किया है.

विज्ञापन

CAG Report Jharkhand, रांची: झारखंड में केंद्र सरकार की दो सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं- जल जीवन मिशन (JJM) और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और लक्ष्य से भटकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा ऑडिट रिपोर्ट में टेंडर आवंटन में नियमों की अनदेखी, ठेकेदारों से मिलीभगत और पात्र लाभार्थियों की उपेक्षा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

टेंडर में केवल दो संवेदकों ने लिया भाग

सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने अयोग्य संवेदकों (ठेकेदारों) को नियम विरुद्ध तरीके से काम का आवंटन किया. नियमों के अनुसार निविदा क्षमता की गणना सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के आधार पर होनी थी. एक ठेकेदार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में केवल 5.60 करोड़ रुपये का सिविल कार्य दिखाया था, जिसके आधार पर उसकी टेंडर क्षमता 'शून्य' थी. इसके बावजूद उसे सात टेंडर में 54.05 करोड़ रुपये का काम दिया गया और कुल मिलाकर 159.36 करोड़ रुपये तक के टेंडर आवंटित कर दिए गए.

ये भी पढ़ें: अभय तिवारी ने खोले राज: FRO पद 25 लाख, ACF 35 लाख में बिका

28 फीसदी पात्र लाभुकों को नहीं मिला पीएम आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के ऑडिट में लाभार्थियों के चयन और पारदर्शी प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे हैं. दरअसल हुआ ये कि राज्य में 22.34 लाख पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान की गई थी, लेकिन केंद्र से केवल 16.02 लाख का ही लक्ष्य मिला. नतीजतन, 6.32 लाख पात्र परिवार (लगभग 28%) योजना के लाभ से पूरी तरह वंचित रह गए. एक तरफ जहां वास्तविक गरीब बेघर रह गए, वहीं दूसरी ओर प्रतीक्षा सूची में 2.90 लाख अपात्र लोगों के नाम जोड़ दिए गए, जिन्हें बाद में जांच के दौरान हटाया गया. ओडीएफ (ODF) घोषित हो चुके झारखंड में पूर्ण बन चुके लगभग 8% पीएम आवासों में शौचालय ही नहीं बनाए गए, जो योजना की निगरानी पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 14 अगस्त को आएगी मेरिट लिस्ट



विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola