JPSC-JSSC विवाद : देर रात धरना स्थल पहुंचे डीसी और एसएसपी, छात्रों से की बातचीत
धरना स्थल पर छात्रों से बात करते डीसी.
रांची में छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार की आधी रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची. डीसी और एसएसपी ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को जाना.
रांची में छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार की आधी रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अचानक पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम पहुंच गई. देर रात डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन पहुंचे. इस दौरान डीसी ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की. उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से अनशन तोड़ने की अपील की.
डीसी ने छात्रों से पूछा
डीसी ने छात्रों से पूछा कि सीजीएल परीक्षा रद्द करने और सीबीआइ जांच की मांग के पीछे आपका क्या आधार है. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने वकील के साथ आयें और परीक्षा में गड़बड़ी से संबंधित जो भी साक्ष्य हैं, उन्हें प्रस्तुत करें. इधर, अधिकारियों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा. एसएसपी विधि-व्यवस्था की जानकारी ली.
ये भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द
प्रशासन ने छात्रों को दी राहत
छात्रों की एकजुटता को देखते हुए कुछ देर बाद प्रशासन के रुख में बदलाव आया. उपायुक्त और एसएसपी ने आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की और स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने पर प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा में हेमंत सोरेन का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- छात्रों की आड़ में की जा रही राजनीति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










