Ranchi News : हेमंत ने कल्पना को नेता बनाकर मेरी पत्नी से लड़ाई करा दी : हिमंता

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : हिमंता ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने साढ़े चार साल तक कुछ नहीं किया और जब अब विधानसभा चुनाव आया, तो मंईयां सम्मान योजना शुरू की.

विज्ञापन

रांची/ गुमला. हेमंत सोरेन की सरकार ने साढ़े चार साल कुछ नहीं किया और जब अब विधानसभा चुनाव आया, तो मंईयां सम्मान योजना शुरू की. यह सास और बहू में झगड़ा लगाने वाली योजना है. सास की पेंशन बंद कर बहू को एक हजार रुपये दिये जा रहे हैं. जिससे घर में सास और बहू के बीच झगड़ा हो जा रहा है. ये बातें भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा ने कहीं. श्री सरमा रविवार को टोटो में बिशुनपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

गरीबों के लिए काम करती है भाजपा

उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन बोलती हैं कि हेमंत सोरेन से अच्छा कोई नहीं हैं और हेमंत बोलते हैं कि कल्पना सोरेन से अच्छा कोई नहीं. मतलब कल्पना सोरेन हेमंत की बात कहती हैं और हेमंत सोरेन कल्पना की बात बोलते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को नेता बनाकर मेरा अपनी पत्नी से झगड़ा करा दिया है. हमारी पत्नी कहती हैं कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को नेता बना दिया. हमें नेता क्यों नहीं बनाया. तो मैंने कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं होता है. भाजपा का काम गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए काम करना है.

युवाओं को नौकरी नहीं मिली

श्री सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे. लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली. भाजपा सरकार आने दीजिये. युवाओं को नौकरी मिलेगी और भ्रष्ट लोगों को जेल भेजेंगे, यह हमारा वादा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सोने का दाम कम और बालू का दाम ज्यादा है. यहां लोगों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है. हमारी सरकार बनी , तो बालू दलाल व माफिया को जेल के अंदर भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola