झारखंड में लगातार बढ़ रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, 21.2% पुरुष और 16.1% महिलाएं हैं पीड़ित

Published at :17 May 2022 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में लगातार बढ़ रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, 21.2% पुरुष और 16.1% महिलाएं हैं पीड़ित

अनियंत्रित जीवनशैली और खानपान से झारखंड के लोगों में लगातार उच्च रक्तचाप मामले बढ़ते जा रहे हैं. 21.2% पुरुष और 16.1% महिलाएं पीड़ित हैं. एनएफएचएस की रिपोर्ट अनुसार राज्य के बड़े शहरों की स्थिति तो सबसे खराब है.

विज्ञापन

रांची: अनियंत्रित जीवनशैली और खानपान से झारखंड के लोग तेजी से उच्च रक्तचाप की चपेट में आ रहे हैं. एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट की मानें, तो राज्य के 21.2% पुरुष और 16.1% महिलाएं (15 साल से ऊपरवाले) उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं. उच्च रक्तचाप को माइल्ड (हल्का) और मॉडरेट (ज्यादा) की श्रेणी में रखा गया है. इस हिसाब से 21.2% पुरुष में 15.1% माइल्ड और 6.1 % मॉडरेट की श्रेणी में हैं. वहीं 16.1 % महिलाओं में 11.1% माइल्ड और 5.0% मॉडरेट की श्रेणी में हैं.

राज्य के बड़े शहरों की जीवनशैली सबसे ज्यादा खराब

एनएफएचएस की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के बड़े शहरों की जीवनशैली सबसे ज्यादा खराब है, जिस कारण लोग उच्च रक्तचाप की चपेट में आ रहे हैं. चिंता की बात यह है कि सबसे ज्यादा उच्च रक्तचाप के मरीज हजारीबाग जिले के हैं, जहां पर 29.3% पुरुष और 16.5% महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं.

पीड़ित पुरुषों में 19.4% माइल्ड व 9.9 % मॉडरेट और महिलाओं में 10.6% माइल्ड और 5.9% मॉडरेट की श्रेणी में हैं. वहीं, बोकारो में 25.9% पुरुष और 19.6% महिलाएं उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं. पुरुषों में 17.9% माइल्ड व 8.0 % मॉडरेट और महिलाओं में 13.4% माइल्ड और 6.2% मॉडरेट की श्रेणी में हैं. सामान्य बीपी का मानक 120/80 है, लेकिन यह बढ़कर अगर 140/90 हो जाये, तो यह हाइपरटेंशन का लक्षण है.

राज्य के छोटे शहरों में भी स्थिति चिंताजनक :

राज्य के छोटे शहरों की स्थिति चिंतनीय है. सिमडेगा जिले में 26.3% पुरुष और 19.4% महिलाएं उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं. इसमें पुरुषों में 18.4% को माइल्ड व 7.9% को मॉडरेट और महिलाओं में 11.6% माइल्ड और 7.8% मॉडरेट की श्रेणी में हैं. वहीं, पलामू में 23.5% पुरुष और 16 % महिलाएं उच्च रक्तचाप की मरीज हैं. इसमें पुरुषों में 16.1% को माइल्ड व 7.4% को मॉडरेट और महिलाओं में 11% को माइल्ड और 05 % मॉडरेट की श्रेणी में हैं.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola