रांची के लोगों को मिलेगी सौगात, जल्द मिलेगा 3 नये फ्लाईओवर का तोहफा

प्रेजेंटेशन देखते हेमंत सोरेन.
Hemant Soren Gift: रांची के लोगों को जल्द ही 3 नये फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है. इससे राजधानी के लोगों को जाम से निजात मिलेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद सोमवार को पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनका प्रेजेंटेशन देखा. प्रेजेंटेशन देखने के बाद सीएम ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये.
Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची को 3 फ्लाईओवर की सौगात देने वाले हैं. सोमवार को सीएम ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 महत्वपूर्ण फ्लाईओवर की कार्ययोजना और उसके डिजाइन से संबंधित प्रेजेंटेशन पर पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन देखा.
हरमू बाईपास रोड को मिलेगी जाम से निजात
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हरमू फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. हरमू बाईपास रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती है. इस फ्लाईओवर के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. उनका समय भी बचेगा.
पथ निर्माण विभाग के अफसरों ने सीएम के सामने दिया प्रेजेंटेशन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ें, ताकि आम जनमानस को आवागमन में सुविधा हो. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी कि प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
- हरमू (सहजानंद चौक)-एसीबी कार्यालय तक बनेगा फ्लाईओवर
- अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ तक फ्लाईओवर का होगा निर्माण
- करम टोली चौक से साइंस सिटी तक 4 लेन एलिवेटेड रोड की तैयारी
परियोजना का डीपीआर बनाकर कार्य योजना को मूर्त रूप दें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ एवं करमटोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजना से संबंधित प्रेजेंटेशन की विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाते हुए डीपीआर तैयार करें और इस परियोजना पर जल्द से जल्द काम शुरू करें. मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का निर्देश दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
करमटोली से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर निर्माण से कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में कनेक्ट हो जायेंगी. इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. मुख्यमंत्री ने करमटोली चौक से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर (4 लेन) परियोजना का प्रेजेंटेशन देखा. इस फ्लाईओवर के निर्माण और प्रस्तावित डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण योजना पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया.
Hemant Soren Gift: बैठक में ये लोग थे मौजूद
मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन और कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें
खुशखबरी: रांची में यहां बनेगा नया 3.5 किमी लंबा फ्लाईओवर, अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण, टेंडर जारी
नितिन गडकरी ने रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन, जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति
रांची की तस्वीर बदलने की तैयारी, शहर में 3300 करोड़ रुपये खर्च कर बिछेगा फ्लाईओवरों का जाल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




