ePaper

नितिन गडकरी ने रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन, जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

Updated at : 03 Jul 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Ratu Road Flyover Inaugurated by Nitin Gadkari Jharkhand News

रांची को मिली एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात. ऐसी दिखती है रातू रोड के ऊपर बनी सड़क. फोटो : राज कौशिक

Ratu Road Flyover Inauguration News: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी रांची को बड़ी सौगात दी है. गडकरी ने झारखंड के कहा कि 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं झारखंड में चल रहीं हैं और 1 लाख करोड़ की परियोजनाएं इसमें और जुड़ेंगी. गडकरी ने कहा कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर की वजह से लोगों को जाम से निजात मिलेगी. साथ ही प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

Ratu Road Flyover Inauguration News: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा के बाद रांची को भी गुरुवार 3 जुलाई 2025 को बड़ी सौगात दी. उन्होंने रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इससे पहले रांची पहुंचने पर नितिन गडकरी पर फूलों की बारिश की गयी. इस स्वागत से केंद्रीय मंत्री अभिभूत दिखे. रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 560 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. नितिन गडकरी ने आज झारखंड में 6300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन. फोटो : राज कौशिक

नितिन गडकरी ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण

नागा बाबा खटाल से नितिन गडकरी ने झारखंड को 6300 करोड़ रुपए का तोहफा दिया. उन्होंने 1900 करोड़ की लागत से पलमा से गुमला तक बने फोर लेन सड़क, 560 करोड़ रुपए की लागत से रांची शहर में रातू रोड पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर, 70 करोड़ की लागत से बने बाराहाट से तुलसीपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 825 करोड़ की लागत से बने बरही-कोडरमा खंड फोर लेन, 100 करोड़ की लागत वाली गोड्डा से सुंदरपहाड़ी खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 20 करोड़ की लागत से गिरिडीह शहर में सड़क के चौड़ीकरण और 1130 करोड़ की लागत से शंखा से खजुरी तक बने फोर लेन सड़क का लोकार्पण किया.

इन योजनाओं का नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ने 285 करोड़ रुपए की लागत वाली दामोदर नदी पर हाई लेवल पुल और भौरा रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण, 95 करोड़ की लागत वाले मुर्गाताल से मानपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 35 करोड़ की लागत से सिमडेगा जिले में 8 हाई लेवल पुलों के निर्माण और 1330 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक 4 लेन सड़क का शिलान्यास भी किया.

रांची में ऐसे हुआ नितिन गडकरी का स्वागत. फोटो : अमित दास.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सालों पहले सीपी सिंह ने की थी फ्लाईओवर की मांग, संजय सेठ पीछे पड़ गये – नितिन गडकरी

एलीवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि सालों पहले सीपी सिंह ने मुझे इस रास्ते पर लाकर कहा था कि यहां फ्लाईओवर बनाने की जरूरत है. इसके बाद संजय सेठ जी लगातार मेरे पीछे लगे रहे. अधिकारियों ने मुझसे कहा कि यह सड़क शहर के बीचोबीच है, इसलिए इस काम को राज्य सरकार या नगर निगम को करना चाहिए. हालांकि, बाद में हमने संजय सेठ के दबाव में इस पुल को बनाने का फैसला किया और अब यह बनकर तैयार है. इस फ्लाईओवर से रांची में प्रदूषण कम होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

ओटीसी ग्राउंड के पास नितिन गडकरी को सुनने के लिए पहुंची भीड़. फोटो : राजीव चौबे

जमीन विवाद और फॉरेस्ट क्लियरेंस में मांगा राज्य सरकार का सहयोग

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फोन करके बताया कि दिल्ली से आने में असमर्थता जतायी. उनसे अनुरोध करूंगा कि जमीन अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लियरेंस देंगे, तो कई काम हो जायेंगे. इससे पहले नितिन गडकरी ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में महुआ माजी और राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, कई सांसद, विधायक और सरकारी अधिकारी भी इस समारोह में मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र सरकार, गढ़वा में बोले नितिन गडकरी

नितिन गडकरी को गढ़वा से आना था रांची, क्यों चले गये गया?

श्री ज्वेलर्स फायरिंग केस : उत्तम यादव गिरोह के 9 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने रस्सी से बांधकर शहर में घुमाया

बोकारो और धनबाद में बदलने वाला है मौसम, 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola