नितिन गडकरी को गढ़वा से आना था रांची, क्यों चले गये गया?

Updated:
विज्ञापन

Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रांची से गढ़वा गये थे, सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने. वहां से लौटकर रांची आना था. रातू रोड में बने एलीवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करने, लेकिन गडकरी गढ़वा से गया चले गये. बाद में रांची से चार्टर्ड विमान भेजा गया और तब गडकरी गया से रांची आये. जानें गडकरी क्यों चले गये थे गया?

विज्ञापन

Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड की यात्रा पर हैं. उन्हें गढ़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद रांची में एलीवेडेट कॉरिडोर का उद्घाटन करना था. गढ़वा से रांची आने के पहले नितिन गडकरी गया चले गये. आखिर क्यों?

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची में संजय सेठ समेत अन्य नेताओं ने किया गडकरी का स्वागत

दरअसल, गुरुवार को दिन में विमान से नितिन गडकरी रांची पहुंचे थे. यहां केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नितिन गडकरी का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद वह गढ़वा रवाना हो गये.

गढ़वा को गडकरी ने दी सड़क परियोजनाओं की सौगात

गढ़वा में सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के बाद नितिन गडकरी ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. कहा कि झारखंड को 2 लाख करोड़ रुपए की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की सौगात देंगे. यहां कार्यक्रम के समापन के बाद नितिन गडकरी को राजधानी रांची लौटना था, लेकिन वह यहां से गया चले गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खराब मौसम के कारण गढ़वा से गया गये गडकरी

गढ़वा में मौसम खराब होने के बाद नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर वहां से उड़ान नहीं भर सका. इसलिए उन्हें गया जाना पड़ा. नितिन गडकरी को गया से रांची लाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक चार्टर्ड विमान भेजा गया. अब वह थोड़ी देर में रांची पहुंचेंगे और उसके बाद देर शाम रातू रोड में बने एलीवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र सरकार, गढ़वा में बोले नितिन गडकरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola