ePaper

झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र सरकार, गढ़वा में बोले नितिन गडकरी

Updated at : 03 Jul 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Nitin Gadkari in Garhwa Jharkhand

गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी.

Nitin Gadkari in Jharkhand: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि झारखंड में 2 लाख करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा. 40,000 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की जा चुकीं हैं. वर्तमान में 70,000 करोड़ रुपए की लागत वाली राजमार्ग परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं, जबकि 75,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं.

विज्ञापन

Nitin Gadkari in Jharkhand: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार झारखंड के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार 3 जुलाई 2025 को गढ़वा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

झारखंड के बुनियादी ढांचे के विकास को प्रतिबद्ध गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड में राजमार्ग क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास होगा. वह झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि झारखंड में 2 लाख करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा.

40 हजार करोड़ की एनएच परियोजनाएं हो चुकीं हैं पूरी

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि 40,000 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की जा चुकीं हैं. वर्तमान में 70,000 करोड़ रुपए की लागत वाली राजमार्ग परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं, जबकि 75,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मार्च 2028 में पूरा हो जायेगा वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

गडकरी ने कहा कि 36 हजार करोड़ रुपए की लागत से वाराणसी-रांची-कोलकाता हरित गलियारे (ग्रीनफील्ड कॉरिडोर) का काम मार्च 2028 तक पूरा हो जायेगा. जनवरी, 2028 तक 12,800 करोड़ रुपए की लागत से रांची-वाराणसी आर्थिक गलियारा (इकॉनोमिक कॉरिडोर) बनाया जायेगा.

दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन कॉरिडोर 2026 तक होगा पूरा

उन्होंने कहा कि दिल्ली-कोलकाता के बीच 31,700 करोड़ रुपए की लागत से छह लेन वाली कॉरिडोर परियोजना का काम जून 2026 तक पूरा हो जायेगा. गडकरी ने कहा कि चुनाव तक राजनीति होनी चाहिए, लेकिन चुनाव के बाद ‘विकास की राजनीति’ होनी चाहिए.

झामुमो सरकार से नितिन गडकरी ने किया ये आग्रह

केंद्रीय मंत्री ने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार द्वारा उठाये गये लोकलुभावन कदमों की ओर इशारा किया. उन्होंने झारखंड सरकार से राज्य में भूमि अधिग्रहण, वन विभाग से मंजूरी और अन्य मुद्दों से संबंधित बाधाओं को दूर करने का भी आग्रह किया.

झारखंड के 19 आकांक्षी जिले एनएच से जुड़े – गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा, ‘हम झारखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेंगे.’ गडकरी ने कहा कि झारखंड में वर्ष 2014 में 2,600 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क था, जो अब 4,470 किलोमीटर हो गया है. उन्होंने कहा कि राज्य के 19 आकांक्षी जिले अब राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ चुके हैं.

1130 करोड़ रुपए से बने फोन लेन एनएच का किया उद्घाटन

उन्होंने गढ़वा में शंख से खजूरी तक 1,130 करोड़ रुपए की लागत से बने 23 किलोमीटर लंबे फोर लेन वाले राजमार्ग का उद्घाटन किया. उन्होंने छत्तीसगढ़-झारखंड अंतर-राज्यीय सीमा से गुमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के 32 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोर लेन बनाने के लिए 1,330 करोड़ रुपए की परियोजना की आधारशिला भी रखी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Shravani Mela 2025: प्रसाद का मूल्य हुआ तय, जानिए कैसे किलो बिकेगा पेड़ा

श्रावणी मेला का ट्रैफिक प्लान जारी, इन इलाकों को नो-इंट्री और वन-वे जोन में बांटा, देखें पूरी लिस्ट

रांची पहुंचे नितिन गडकरी, संजय सेठ ने किया स्वागत, जानिए कितने बजे होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola