गढ़वा ने रचा कीर्तिमान: फसल ऋण वितरण में झारखंड में नंबर-1, CD रेशियो 49% पार कर चौथे स्थान पर पहुंचा
गढ़वा में बढ़ा क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो
गढ़वा जिले का क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो बढ़कर 49.12% हुआ, राज्य में चौथा स्थान। फसल ऋण वितरण में गढ़वा पूरे झारखंड में नंबर-1 पर।
गढ़वा : जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले कृषि क्षेत्र और छोटे कारोबारियों को वित्तीय मजबूती देने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो के जिलेवार आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया गया. प्राप्त आंकड़े जहां एक तरफ जिले की प्रगति की कहानी बयान कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों की लापरवाही और उदासीन रवैये को भी उजागर करते हैं.
आपके शहर में
गढ़वा का शानदार प्रदर्शन
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार गढ़वा जिले का सीडी रेशियो वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च 2026) के अंत में 42.96% दर्ज किया गया था. प्रशासनिक लगातार निगरानी और कड़े दिशा-निर्देशों के बाद चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (जून 2026) की समाप्ति तक इसमें उल्लेखनीय उछाल आया है और यह बढ़कर 49.12% पहुंच गया है.इस सुधार का सीधा नतीजा यह रहा कि झारखंड के सभी जिलों की डिस्ट्रिक्ट वाइज पोजीशन ऑफ सीडी रेशियो में गढ़वा जिला अब राज्य स्तर पर चौथे पायदान पर आ गया है.समीक्षा के दौरान जिले में कार्यरत सभी बैंकों के प्रदर्शन का अलग-अलग आकलन किया गया. इसके आधार पर टॉप-5 (उत्कृष्ट) और बॉटम-5 (निराशाजनक) बैंकों की सूची तैयार की गयी.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक,उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक,एसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक,इंडियन ओवरसीज बैंक,एक्सिस बैंक के नाम शामिल हैं .निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले बॉटम-5 बैंक: पंजाब नेशनल बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, प्रशासनिक समीक्षा में पाया गया कि निजी और स्मॉल फाइनेंस बैंक जमीनी स्तर पर लोन वितरण में आगे रहे, जबकि सरकारी एवं बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में काफी पीछे छूट गए. इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित बैंक प्रबंधकों को अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने और साख-जमा अनुपात बढ़ाने का अल्टीमेटम दिया गया है
फसल ऋण वितरण में गढ़वा में नंबर-1
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है कि गढ़वा जिले ने फसल ऋण वितरण के मामले में पूरे राज्य में कीर्तिमान स्थापित किया है. जून 2026 की समाप्ति तक जिला 42.29% उपलब्धि के साथ पूरे झारखंड में पहले स्थान पर काबिज हो गया है.
वार्षिक साख योजना 2026-27 के तहत केसीसी का लक्ष्य व उपलब्धि:केसीसी का भौतिक लक्ष्य (किसान)26,491
ये भी पढ़ें: ट्राइफेड की पहल से पारंपरिक कला और कौशल को मिलेगा बाजार, जनजातीय शिल्पकारों को मिलेगा बड़ा मंच
केसीसी वित्तीय लक्ष्य (राशि) ₹237 करोड़
केसीसी प्रक्रिया सरल करने और पारदर्शी बनाने का निर्देशकिसानों को बैंकों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने और किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बैंक प्रतिनिधियों को कई अहम निर्देश जारी किए गए हैं,डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने बैंकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि योग्य किसानों के आवेदनों को बिना वजह लंबित न रखा जाए. जून 2026 तक ₹237 करोड़ के वित्तीय लक्ष्य के मुकाबले 42.29% उपलब्धि हासिल की जा चुकी है, जबकि शेष बचे भौतिक लक्ष्य (26,491 किसान) को चालू वित्तीय वर्ष की आगामी तिमाहियों में शत-प्रतिशत पूरा करने का रोडमैप तैयार करने को कहा गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए