लंदन में CM हेमंत और कल्पना सोरेन का प्रवासी झारखंडियों ने किया नागपुरी गीतों से स्वागत, भावुक हुए मुख्यमंत्री
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Jan 2026 10:03 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ लंदन में रह रहे झारखंड के लोग, Pic Credit- Hemant Soren X Handle
Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विदेशी दौरे पर गये प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बुधवार देर रात दावोस से लंदन पहुंचे. लंदन पहुंचते ही वहां रह रहे झारखंड के लोगों ने पारंपरिक नागपुरी गीतों और नृत्यों से मुख्यमंत्री और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया. प्रवासी झारखंडियों के इस स्वागत से सीएम हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन भावुक हो उठी.
Hemant Soren, रांची : स्वागत समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सभी के स्नेह और सम्मान से मैं अभिभूत हूं. जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. विदेश की धरती पर भी झारखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को जीवित देखना गर्व की बात है. लंदन में रहकर भी झारखंड का नाम रोशन कर रहे आप सभी लोगों का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं.
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी से झूमे प्रवासी झारखंडी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी टीम से मिलकर लंदन में रह रहे झारखंडी भी काफी उत्साहित नजर आये. सभी ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुशी और गर्व महसूस किया. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने स्वागत समारोह के क्षणों को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया.
संस्कृति से ही पहचान : कल्पना सोरेन
स्वागत के वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहें, झारखंडी अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत को गर्व के साथ संजोकर रखते हैं. हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है.
Also Read: निजी जमीन पर माइनिंग का कचरा डालने पर बवाल, धनबाद में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










